Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुशी-खुशी हुआ जयमाल, फिर दुल्हन ने शादी से इनकार किया:फिरोजाबाद में बोली- दूल्हे ने दूसरी लड़की को कमरे में बुलाया, आधे घंटे साथ रहा

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि दूल्हे ने दूसरी लड़की को कमरे में बुला लिया। करीब आधे घंटे तक उसके साथ रहा। इसके बाद मैरिज हॉल में दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और हंगामा हुआ। बाद में लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूल्हे ने आरोपों को गलत बताया। मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है। गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर की रात आकाश (26) और काजल (24) की शादी हो रही थी। जयमाल हो चुका था। दूल्हा और दुल्हन एक कमरे में थे। तभी दूल्हे ने एक लड़की को बुला लिया। फिर दुल्हन को वहां से हटने के लिए कहा। इसके बाद दूल्हा उसी लड़की के साथ मैरिज होम के कमरे में रहा। दुल्हन का कहना है कि दोनों करीब आधे घंटे तक कमरे में रहे। इस बीच दुल्हन और उसके घरवालों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। जब झगड़ा ज्यादा बढ़ गया, तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन, बोली- अब शादी नहीं करूंगी इसके बाद काजल लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए हुए थाने जा पहुंची। उसने पुलिसवालों को बताया- मैं एटा जिले की रहने वाली हूं। मेरे माता-पिता शादी करने के लिए फिरोजाबाद आए थे। दूल्हा आकाश थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारकापुरी का रहने वाला है। इसलिए हमारी शादी यहीं हो रही थी। जयमाला के बाद आकाश की हरकत देखकर मैंने शादी तोड़ने का फैसला किया। काजल ने कहा- अब मैं आकाश से शादी नहीं करना चाहती। दूल्हे के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जो मेरे साथ हुआ, वह किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए। दूल्हा बोला- दोस्त की बहन थी, कोई गलत हरकत नहीं की दुल्हन के बाद दूल्हा आकाश भी पगड़ी और शेरवानी पहने हुए ही थाने पहुंचा। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। आकाश ने कहा- जो लड़की मुझसे मिलने आई थी, वह मेरे दोस्‍त की बहन थी। वह गुड़गांव में नौकरी करती है और कासगंज में रहती है। वह मेरी शादी में आई थी। मुझे बताने आई थी कि वह अब वापस जा रही है। मैंने दरवाजा बंद नहीं किया था। मैंने दुल्‍हन को कमरे से बाहर जाने के लिए नहीं कहा था, बल्कि किसी कैमरामैन ने यह बात बोली थी। महिला ने बताया- युवती को कमरे में छोड़ा, दरवाजा बंद कर लिया शादी में शामिल होने आई महिला सीमा राठौर ने बताया- शुरुआत में शादी में सब कुछ नॉर्मल चल रहा था। फोटोग्राफी हो रही थी। तभी दूल्हे ने दुल्हन को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद 2 लड़के एक लड़की को कमरे में छोड़कर चले गए। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। हालांकि, सीमा ने कहा कि कमरे के अंदर क्या हुआ, यह बात मुझे नहीं पता है। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों को उत्तर थाने बुलाया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने दोनों पक्षों से बातचीत की और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। फिलहाल दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है, जबकि दूल्हा अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- गर्लफ्रेंड बोली- 7 साल अफेयर, अब शादी से मुकरा, बॉयफ्रेंड मर्चेंट नेवी में मेरे साथ बहुत लोगों ने नाइंसाफी की है। अंकुश ने 7 साल रेप किया और शादी का झांसा देता रहा। अब वो दूसरी जगह शादी कर रहा है। मैं बहुत टूट चुकी हूं और मरने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार पूरा पुलिस-प्रशासन होगा, जिसने मेरी कोई मदद नहीं की। ये सुसाइड नोट शामली में लड़के के घर बारात लाने वाली लड़की ने लिखा है। लड़की देहरादून की रहने वाली है। 19 नवंबर को वह ढोल-बाजों के साथ कांधला में लड़के के घर पहुंची थी। उसने हाथ में बैनर पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बारात’। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने मां की चिता सजाई-रो पड़े; ओवैसी को जज समझकर दे दी सलामी; फेरे के पहले दूल्हा दूसरी लड़की के साथ पकड़ाया
    Next Article
    ब्लैक स्कॉर्पियो से आए चोर, डेढ़-लाख की सिगरेट ले गए:प्रयागराज में दुकान का शटर उठाकर चोरी, 15 हजार रुपये नकद भी ले गए;

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment