Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेलते-खेलते मौत के कुएं में समाई 5 साल की मासूम:अमरोहा के सैद नगली गांव में हादसा, परिवार में कोहराम

    3 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते जंगल की ओर गई 5 वर्षीय मासूम बच्ची ट्यूबवेल के कुएं में गिरकर डूब गई। काफी तलाश के बाद जब बच्ची का शव मिला तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 200 मीटर दूर जंगल के कुंए में गिरी बच्ची गांव ढक्का मोड उर्फ अल्लीपुर भूड़ शर्की में रहने वाले ग्रामीण अकरम की 5 वर्षीय बेटी जिया बुधवार को घर के पास ही अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह करीब 200 मीटर दूर जंगल की ओर चली गई, जहां पास में स्थित ट्यूबवेल के कुएं के आसपास पहुंच गई। पानी में डूबकर मौत जानकारी के अनुसार, खेलते समय अचानक जिया का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी। कुएं में पानी की गहराई अधिक होने के कारण मासूम खुद को संभाल नहीं पाई और डूब गई। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं और वह जीवन की जंग हार गई। कुंए में झोंकने पर चीख पड़े परिजन जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद जब वे कुएं के पास पहुंचे तो वहां बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। बाद में कुएं में झांकने पर उन्हें बच्ची का शव दिखाई दिया, जिससे चीख-पुकार मच गई। बाहर निकालने के बावजूद नहीं बची जान परिजनों ने तत्काल कुएं से बच्ची को बाहर निकाला और उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की सांसें थम चुकी थीं। यह दृश्य देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम, गांव में शोक की लहर इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम जिया अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी असमय मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध और दुखी नजर आया। बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव का सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी विकास सहरावत ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरिंदगी के बाद मासूम की हत्या,चाचा को फांसी की सजा:कुशीनगर में कोर्ट ने कहा- दुर्लभतम अपराध, 13 कार्यदिवस में आया फैसला
    Next Article
    प्रयागराज में फैली पेट्रोल खत्म होने की अफवाह:पेट्रोल पंपों पर उमड़ी तेल भरवाने को भीड़, BPCL ने कहा- आपूर्ति सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment