Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में HOD पर एग्जाम में गड़बड़ी कराने का आरोप:प्लास्टिक सर्जरी विभाग के दो प्रोफसरों ने की शिकायत, डीन से जांच की मांग की

    14 hours ago

    1

    0

    KGMU के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के दो सीनियर प्रोफेसरों ने विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ.विजय कुमार पर एग्जाम में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। HOD पर एक पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट को परीक्षा से पहले निजी तौर पर पढ़ाने और सवालों की जानकारी पहले देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों प्रोफेसरों ने 18 नवंबर को फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही प्लास्टिक सर्जरी में गोल्ड मेडल देने के नियम और मूल्यांकन प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। दो प्रोफेसरों ने खुद तैयार किए परीक्षा के पेपर पत्र के मुताबिक, परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता को लेकर आशंकाओं के चलते दो सीनियर फैकल्टी सदस्यों ने इंटरनल परीक्षा से पहले अपने तैयार किए गए प्रश्नपत्र विभागाध्यक्ष को नहीं सौंपे। दोनों ने खुद प्रश्नपत्र तैयार किए और संबंधित आंसर शीट का मूल्यांकन भी किया। उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे और किसी रेजिडेंट को अनुचित लाभ न मिले। इंटरनल असेसमेंट के नंबर साझा नहीं करने का आरोप प्रोफेसरों ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और आंसर शीट जांचने में फैकल्टी की भूमिका होने के बावजूद विभागाध्यक्ष ने फाइनल इंटरनल असेसमेंट उनके साथ साझा नहीं किया। पत्र के अनुसार, विभागाध्यक्ष ने खुद कंसोलिडेटेड असेसमेंट तैयार किया और रेजिडेंट्स को दिखाकर उनके हस्ताक्षर करा लिए। संबंधित फैकल्टी को फाइनल नंबरों की जांच या उन पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी नहीं दिया गया। आरोप है कि असेसमेंट में एक रेजिडेंट को फायदा पहुंचाया गया। गोल्ड मेडल के नियम स्पष्ट करने की मांग शिकायत में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के गोल्ड मेडल को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। दोनों प्रोफेसरों ने डीन से मांग की है कि गोल्ड मेडल के लिए पात्रता, अलग-अलग असेसमेंट का वेटेज और विजेता चुनने की प्रक्रिया स्पष्ट की जाए। प्रोफेसरों कहना है कि यह प्रतिष्ठित अकादमिक सम्मान है और इसे तय नियमों के आधार पर ही दिया जाना चाहिए। सभी फैकल्टी सदस्यों और पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। विभागाध्यक्ष को पेपर मॉडरेट करने से रोकने की मांग दोनों प्रोफेसरों ने डीन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जांच पूरी होने तक विभागाध्यक्ष को यूनिवर्सिटी के प्रश्नपत्र मॉडरेट करने की जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। पत्र की कॉपी KGMU के COE और वाइस चांसलर को भी भेजे जाने का उल्लेख है। आरोपों की होगी जांच इस मामले में KGMU प्रवक्ता डॉ.केके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में रविवार शाम को आया है। गोपनीय चिट्टी लीक कैसे हुई, इसका पता लगाया जाएगा। चिट्ठी में लगाए गए आरोपों की भी जांच होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:आतंकी हमलों से निपटने की मॉकड्रिल; 3 पतियों को छोड़ा, चौथे के साथ रह रही पत्नी अरेस्ट
    Next Article
    प्रयागराज की मस्जिद में छात्र से 4 दिन तक कुकर्म:इमाम अरेस्ट, अरबी पढ़ रहा था; मां बोली-आरोपी ने बेटे को बहुत मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment