Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में 6 लावारिस मजारें शिफ्ट की जाएंगी:एजेंसी की ली जाएगी मदद, 3 नोटिस के बाद फैसला; जून में शुरू होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में KGMU परिसर की 6 मजारों को लावारिस घोषित करने के बाद अब इन्हें शिफ्ट किया जाएगा। KGMU प्रशासन का दावा है कि लीगल प्रक्रिया पूरी कर इन मजारों को लावारिस करार दे दिया गया है। लिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया होते ही इन लावारिस मजारों को उनकी वर्तमान जगह से निकालकर कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इसके लिए KGMU प्रशासन ने इस काम में माहिर एक्सपर्ट निजी कंपनियों की मदद भी लेने जा रहा है। जून महीने में ये कार्रवाई पूरी करने की तैयारी है। मालिकाना हक न मिलने पर होगी कार्रवाई KGMU प्रशासन का दावा है कि बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी किसी भी पक्ष ने मालिकाना हक का वैध दस्तावेज नहीं दिया। ऐसे में मजार की असली आइडेंटिटी साबित नहीं हो पाई। यही कारण है कि मजार को ध्वस्त करने के बजाय शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन से जरूरी अनुमति सहित कार्रवाई पूरी करने के लिए फोर्स की डिमांड की गई है। दावा सुप्रीम कोर्ट के नियमों का किया पालन KGMU प्रशासन का तर्क था कि इन मजारों को हटाने के लिए सभी वैधानिक कार्रवाई की गई है। लंबे समय से इसके लिए लीगल एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाई गई प्रक्रिया को फॉलो किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की 2022-23 में आए आदेश के तहत ऐसी अवैध और लावारिस मजारों को हटाने के लिए सुझाए गए नियमों का पालन करने का दावा भी KGMU प्रशासन ने किया। इन मजारों के जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी कर मालिकाना हक का दावा पेश करने की नोटिस के बाद भी जब किसी ने वैध दस्तावेज पेश नहीं किया। इसके बाद 15 दिनों का समय दिया। ऐसे ही कुल 3 बार नोटिस और सार्वजनिक सूचना भी चस्पा की गई। इसके बाद फिर नोडल कमेटी की तरफ से KGMU कुलसचिव को रिपोर्ट सौंपकर बुलडोजर कार्रवाई की संस्तुति भेजी है। इन 6 मजारों को किया गया लावारिस घोषित परिसर में अवैध रूप से मौजूद जिन 6 मजारों को लावारिस घोषित किया गया है, वे क्वीनमेरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन, आर्थोपैडिक्स, ट्रॉमा सेंटर, नेत्र रोग विभाग, गांधी वार्ड में हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक उपलब्धता मिलते ही इन्हें हटा दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ली जाएगी मदद KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह और नोडल अफसर ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित मजार को पहले ही लावारिस घोषित कर दिया गया है। मजारों को शिफ्ट किया जाएगा। मजार हटने से परिसर से अतिक्रमण हटेगा। जो बेहद जरूरी था। इन मजारों के हटने से इनकी जगह को बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन सहित अन्य जरूरी कामों में प्रयोग में लाया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ने पर इस काम मे महारथ हासिल करने वाली एक्सपर्ट कंपनियों की मदद भी ली जाएगी। कैंपस को अतिक्रमण मुक्त रखना मकसद डॉ. केके सिंह ने बताया कि 2 प्राचीन मजार जिनमें शाहमीना शाह और हरमैन शाह की मजार में जहां कई सालों से धार्मिक गतिविधियां होती आई हैं। उन्हें यथावत रखा जाएगा और वहां कोई भी परिवर्तन नहीं होगा।इस पूरी कार्रवाई में किसी भी धार्मिक वर्ग की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जाएगा। बस मकसद कैंपस को अतिक्रमणमुक्त रखना है। जिन 6 मजारों को अभी हटाया जा रहा है, उनमें कुछ मजारों का सुरक्षा के लिहाज से भी हटना बहुत जरूरी है। जैसे अहम विभाग के पीछे की मजार कैंपस की फीमेल स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिहाज से हटनी जरूरी थी। इसके अलावा स्ट्रेटेजिक लिहाज से कुछ मजारों से बाधा उत्पन्न हो रही थी। ऐसे में जब इन्हें शिफ्ट कर दिया जाएगा तो KGMU में प्रस्तावित नए प्रोजेक्ट्स को शुरू करने में भी ये आसानी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिलापट पर नाम न होने पर भड़कीं सपा विधायक:नसीम सोलंकी बोलीं- हारे हुए प्रत्याशी का नाम है मेरा क्यों नहीं; इन्हें तो जनता जवाब देगी
    Next Article
    टॉयलेट करने से रोकने पर तलवार से गर्दन काटी:झांसी में लाश गोद में रखकर पत्नी रोती रही, बेटी बोली- पापा उठ जाओ; 2 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment