Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या संजय निषाद कुछ बड़ा करने वाले हैं?:पहले अखिलेश, फिर CM योगी ने की टिप्पणी; शुरू हो गई चर्चा

    17 hours ago

    1

    0

    निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद हाल के दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीब नजर आ रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर उनकी गतिविधियां राजनीतिक चर्चाओं को जन्म भी दे रही हैं। गोरखपुर दौरे पर आए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले उनपर टिप्पणी की, उसके अगले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी चुटकी ली। दोनों टिप्पणियों का सार पाला बदलने को लेकर था। दो प्रमुख नेताओं की इन टिप्पणियों ने गोरखपुर की सियासत में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। चर्चा यह हैकि 2027 के चुनाव से पहले क्या डा. संजय निषाद कुछ बड़ा करने वाले हैं, जिसकी भनक इन दोनों नेताओं को लग चुकी है। अखिलेश यादव एक दिवसीय यात्रा पर 18 नवंबर को गोरखपुर पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने दो बार पत्रकारों से बातचीत की। दोनों ही बार इशारों-इशारों में ड. संजय निषाद पर टिप्पणी की। उन्होंने साफ संकेत दिया। बताया कि इंडिया गठबंधन का जो पुराना स्वरूप है, उसमें अंतिम मौके पर कुछ विस्तार देखने को मिल सकता है। इसका अर्थ हुआ कि नए दल की इंट्री हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने 36 सीटें मांगने और भाजपा की ओर से अपने एक साथी को मनाने का जिक्र भी किया। इसे भी निषाद पार्टी से जोड़कर देखा जा रहा है। 18 नवंबर को ही निषाद पार्टी की ओर से महराजगंज जिले की फरेंदा में बड़ा प्रदर्शन किया गया। सरकार के विरोध में नारे भी लगे, सड़क भी जाम की गई। मांग, निषाद आरक्षण की थी। इसको लेकर भी जब अखिलेश से सवाल किया गया तो उनका स्पष्ट जवाब था कि निषाद पार्टी सड़क पर नहीं उतरी बल्कि कोई और उतरा है, ये उनके समर्थन में हैं। दरअसल उनका इशारा सपा के रोड शो की ओर था। अखिलेश ने यह बात भी जोर देकर कही कि वो सहयोगी दल हैं, सहयोगी दल बने रहेंगे। आज इस दल का समर्थन कर रहे हैं, कल किसी और दल का करेंगे। 19 नवंबर की दोपहर में कैंपियरगंज विधानसभा में वानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम चल रहा था। वहां दो बार मुख्यमंत्री ने संजय निषाद पर टिप्पणी की। एक बार 2016 में उनकी जान बचाने का दावा किया। दूसरी बार की टिप्पणी राजनीतिक रही। सीएम ने कहा कि संजय निषाद से कहता हूं कि एक लाइन पर चलेंगे तो समस्या का हल होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी जोड़ा कि संजय निषाद इतने बड़े नेता हैं कि उन्हें पता है कि एक ही नाव की सवारी करनी चाहिए, दो नावों पर नहीं चढ़ना चाहिए। इस टिप्पणी के दौरान संजय भी मंच पर थे और मुस्कुराते रहे। वरिष्ठ पत्रकार डीबीबी मिश्र बताते हैं कि चुनाव आ रहा है, डा. संजय निषाद तरह-तरह से प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। संभव है कि वह चुनाव से पहले किसी और विकल्प के बारे में सोच रहे हों। अखिलेश यादव ने इसके संकेत दिए हैं। इसके साथ ही अगले ही दिन सीएम योगी ने भी पाला बदलने को लेकर ही टिप्पणी की थी। सीएम की यह टिप्पणी संजय के आंदोलन को लेकर भी हो सकती है। एक दिन पहले ही उन्होंने उस जगह से सटी फरेंदा विधानसभा में सड़क जाम किया था, जहां वानिकी विश्वविद्यालय के शिलान्यास का र्काक्रम आयोजित था। डीबीबी मिश्र कहते हैं कि अखिलेश और सीएम योगी की टिप्पणी के एक ही मायने हो सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के साथ ही सुभासपा से भी निषाद पार्टी की अदावत चल रही है। ऐसे में यदि निषाद पार्टी कोई चौंकाने वाला कदम उठाए तो कोई आश्चर्य नहीं है। यह कदम भी ध्यान खींचने वाला था डा. संजय निषाद 19 नवंबर को स्व. जमुना निषाद के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। संजय जिस निषाद समाज की राजनीति करते हैं, स्व. जमुना उसके मसीहा माने जाते हैं। लेकिन राजनीति में खुद को बढ़ावा देने का सिद्धांत काम करता है। राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि संजय को श्रद्धांजलि देनी थी तो स्व. जमुना की पुण्यतिथि वह अपने कार्यालय पर ही मना सकते थे। लेकिन वह स्व. जमुना के बेटे व सपा नेता अमरेंद्र निषाद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। एक विधानसभा में अमरेंद्र सपा की ओर से निषाद समाज की राजनीति करते हैं। उनके इस कदम ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP सीएम मोहन यादव-बाबा रामदेव ने किए रामलला के दर्शन:बोले-पुराने जन्मों के पुण्य का फल मिला, हनुमानगढ़ी मंदिर नहीं गए
    Next Article
    दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment