Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटरिया गांव पहुंचा चार सदस्यीय सपा डेलिगेशन:गाजीपुर में पीड़ित परिवार को दी 5 लाख की मदद, अखिलेश यादव से मुलाकात की जताई इच्छा

    6 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा मौत मामले को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने किया। टीम में विधायक जै किशन साहू, महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर और राष्ट्रीय सचिव रीता विश्वकर्मा भी शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। “परिवार अखिलेश यादव से मिलना चाहता है” राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि निशा के परिजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि परिवार सीधे मुलाकात की इच्छा रखता है। मुलाकात के दौरान परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल ने दावा किया कि परिवार न्याय चाहता है और मामले में पारदर्शी जांच की आवश्यकता है। इस प्रतिनिधिमंडल में राम आसरे विश्वकर्मा, जै किशन साहू, सीमा राजभर और रीता विश्वकर्मा शामिल रहीं। प्रशासन से की गई कई मांगें प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर मौजूद डीआईजी, पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग की कि— DIG वैभव कृष्ण ने कहा- अफवाहों से बचें, निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने मंगलवार को वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने मामले के तथ्यों को स्पष्ट करते हुए आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। DIG वैभव कृष्ण ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि मामले में सच्चाई सामने लाई जा सके और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अखिलेश यादव के दौरे पर फैसला बाद में अखिलेश यादव के कटरिया गांव दौरे को लेकर राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेगा, जिसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से जरूर मिलेंगे। सरकार पर लगाए गंभीर आरोप सपा प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि मामले में सच को दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि FIR दर्ज करने में देरी और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि जब अखिलेश यादव के दौरे की चर्चा हुई, तभी प्रशासन सक्रिय हुआ और पीड़ित परिवार पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया। ओमप्रकाश राजभर पर भी साधा निशाना प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे इसी जिले से विधायक हैं, लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने में देरी की गई, जो संवेदनहीनता को दर्शाता है। सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मदद को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा— गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर 5 लाख रुपये की सहायता दी है। यह पीडीए की एकता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि यह संघर्ष सामाजिक न्याय और समानता के लिए जारी रहेगा और पीड़ा ही वह धागा है जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी से परेशान बंदरों का तालाब में नहाने का VIDEO:एक साथ 12 से अधिक बंदर स्वीमिंग का आनंद लेते दिखे, पारा 42 डिग्री पार
    Next Article
    एटा में बिजली कटौती से फसलें सूख रहीं:किसानों ने अलीगंज उपकेंद्र घेरा, अधिकारी ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment