Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में बिजली कटौती से फसलें सूख रहीं:किसानों ने अलीगंज उपकेंद्र घेरा, अधिकारी ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के अलीगंज देहात स्थित विद्युत उपकेंद्र पर दर्जनों किसानों ने घेराव किया। बिजली आपूर्ति बाधित होने और लो वोल्टेज की समस्या से हजारों बीघा फसलें सूखने से नाराज किसानों ने नारेबाजी की और आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई। किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर अलीगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने बिजली घर का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराया। यह विरोध ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही विद्युत कटौती और कम वोल्टेज के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को लेकर था। इन दिनों मक्का, मूंगफली और मूंग जैसी फसलें तैयार खड़ी हैं, जिन्हें पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। भीषण गर्मी और लू के कारण ये फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों ने पहले बेमौसम बारिश से गेहूं की फसलें गंवाई थीं, अब बिजली संकट से दूसरी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया अलीगंज विकास खंड क्षेत्र के गुनामई, नगला भग्गू, नगला अचल, पलरा और फर्दपुरा सहित कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों के पहुंचने की सूचना मिलते ही उपकेंद्र अधिकारी अलीगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया-बुझाया और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। गुनामई गांव के निवासी पंकज लोधी ने बताया कि उनके गांव में बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे फसलें सूख रही हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल से दो घंटे बिजली मिलती है, वह भी कम वोल्टेज पर, जिससे नलकूप और ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। उपकेंद्र अधिकारी अतुल कुमार ने जानकारी दी कि गर्मी के कारण पावर हाउस पर लोड काफी बढ़ गया है। ट्रांसमिशन से भी कम वोल्टेज मिल रहा है, जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है और जल्द ही समस्या का समाधान कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाएगी। घेराव करने वालो के शेरसिंह शिवचरण,प्रमोद,प्रदीप कुमार साधू सिंह,अरविंद कुमार शिवराम,रामनरेश,विजेंद्र सिंह केशव सिंह सत्यराम,राजूपाल,विजेंद्र सिंह पंकज परसादीलाल सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    कटरिया गांव पहुंचा चार सदस्यीय सपा डेलिगेशन:गाजीपुर में पीड़ित परिवार को दी 5 लाख की मदद, अखिलेश यादव से मुलाकात की जताई इच्छा
    Next Article
    अकबरपुर-रनिया सीट पर भाजपा से पहली पसंद सतीश शुक्ला:सपा से नीरज सिंह गौर पसंदीदा, विधायक प्रतिभा शुक्ला का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment