Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, 25 पर FIR:लखनऊ में कानपुर रोड पर पुलिस ने बंद किया था कट, व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर चिल्लावां गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध कट बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सरोजनी नगर थाने के उप निरीक्षक अवनीश वर्मा ने इस संबंध में तीन नामजद सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल 2026 की है। यातायात पुलिस ने एक अभियान के तहत फर्रुखाबाद-चिल्लावां के पास स्थित अंग्रेजी मॉडल शॉप के सामने लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर बने अवैध कट को क्रेन की मदद से बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों के साथ व्यापारियों ने उसी दिन शाम करीब 6 बजे हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात पुलिस कर्मियों के सहयोग से लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए मार्ग अवरुद्ध रखा। पुलिस ने बताया कि एमसी तिवारी, राकेश (किराना स्टोर संचालक) और बृजेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू सहित 20-25 अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर सड़क जाम किया और आवागमन प्रभावित किया। पुलिस ने यातायात ठीक करने के लिए बंद किया था मामले की गंभीरता को देखते हुए, उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। पुलिस के मुताबिक, उक्त अवैध कट के कारण आए दिन सड़क हादसे होते थे। यातायात व्यवस्था भी लगातार प्रभावित रहती थी। इसी वजह से इसे बंद करने का निर्णय लिया गया था। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- कानपुर रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने चिल्लावां कट बंद किया : नाराज व्यापारी धरने पर बैठे, बोले- धंधा खत्म हो जाएगा लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में कानपुर रोड पर चिल्लावां गांव जाने वाले मुख्य मार्ग के सामने बने कट को गुरुवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने बंद कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में स्थानीय व्यापारी धरने पर बैठ गए। कट को दोबारा खोलने की मांग की। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेंशन तार गिरने से खेतों में लगी आग, VIDEO:सीतापुर में 25 किसानों की करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जली, ग्रामीणों ने जोते खेत
    Next Article
    बागपत में साइबर ठगों पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार:एक करोड़ की ठगी करने वाला गैंग को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment