Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में साइबर ठगों पर शिकंजा, 8 आरोपी गिरफ्तार:एक करोड़ की ठगी करने वाला गैंग को पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    बागपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सिम कार्ड सहित कई वस्तुएं बरामद की हैं। 2,15,100 रुपये की ठगी की यह कार्रवाई वादी संदीप अग्रवाल पुत्र दुलीचंद अग्रवाल निवासी बली की शिकायत पर की गई। संदीप अग्रवाल ने बताया था कि जस्ट डायल के माध्यम से सामान का लालच देकर उनके साथ 2,15,100 रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में आदित्य पुत्र नागेंद्र (थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर, बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र), उत्कर्ष पुत्र उदयवीर (जिला फर्रुखाबाद, एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र), अंकुर पुत्र ईतेदर (फर्रुखाबाद, एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र) और आकाश सिंह पुत्र पुष्पेंद्र (फर्रुखाबाद, हाई स्कूल पास) को गिरफ्तार किया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी पुत्र प्रमोद (शाहजहांपुर, बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र), आयुष पुत्र संजय (बस्ती, बीसीए पास), अतुल पुत्र उदय (अयोध्या, एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र) और सुमित पुत्र उमेश (सीतापुर, बीबीए पास) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अश्वनी इस गैंग का सरगना है। ठगी की वारदातों को अंजाम गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने अलग-अलग मामलों में कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, एक ऑरा गाड़ी, 11 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 24 सिम कार्ड, एक टैबलेट और 2 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने इस पूरी घटना का सफल अनावरण करते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली साइबर टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कट बंद करने के विरोध में प्रदर्शन, 25 पर FIR:लखनऊ में कानपुर रोड पर पुलिस ने बंद किया था कट, व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन
    Next Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ दो शातिर गिरफ्तार:लूट, छिनैती गैंग का अपराधी, हत्याकांड का वांछित गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment