Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैशियर से 10 लाख लूटने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली; साथी को दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस पर फायर किया था

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के मदेयगंज में शराब दुकान के कैशियर से 10 लाख की लूट करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर हुआ। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। बदमाश की पहचान आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई। वहीं उसके दूसरे साथी सुजीत सिंह उर्फ मगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी हरदोई जिले के रहने वाले हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खदरा इलाके में शराब व्यापारियों से लूट करने वाले दो आरोपी बाइक से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रघुवंशी ढाल के पास नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की थी। खुद को घिरता देख आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी थी। 2 तस्वीरें देखिए… कैशियर से की थी लूट डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर सिंह ने बताया- सराय प्रेमराज काकोरी का हर्ष जायसवाल शराब दुकानों से रोजाना कलेक्शन लेकर मालिक मनीष जायसवाल के घर देने जाता था। बुधवार देर रात भी वह बाइक से कलेक्शन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तरन्नुम मार्केट गली पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कलेक्शन से भरा बैग लूटकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए थे। डीसीपी ने कहा- घटना के बाद टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुलजार बाबा मजार के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आरोपी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एनकाउंटर हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति की मृत्यु पर खत्म नहीं होती भरण-पोषण की जिम्मेदारी:हाईकोर्ट ने कहा- विधवा ससुर से मांग सकती है गुजारा भत्ता
    Next Article
    रामपुर में सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को पीटा:अगले दिन ससुरालियों ने ईंट मारकर दामाद का सिर फोड़ा, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment