Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में व्यापारी से लिफ्ट के बहाने लूट:निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर 25 हजार लूटे, एसपी ने टीमें गठित कीं

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को लिफ्ट देने के बहाने बदमाशों ने लूट लिया। देर रात हुई इस घटना में बदमाशों ने व्यापारी को निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर 25 हजार रुपये लूटे और उसकी बेरहमी से पिटाई की। बदमाशों ने व्यापारी को फांसी पर लटकाकर जान लेने का भी प्रयास किया। सूचना मिलने पर एसपी कौशांबी और दो सर्किल के सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने तीन जांच टीमें गठित की हैं। यह घटना पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जजौली गांव के पास हुई। पश्चिमशरीरा निवासी गोपाल केसरवानी (पुत्र लक्ष्मी केसरवानी) टेवां बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर रात करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। गोपाल केसरवानी के अनुसार, दुकान से लगभग एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगी। कुछ दूर चलने के बाद उस व्यक्ति ने धमकाकर बाइक रुकवा ली। तभी पीछे से बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। तीनों बदमाशों ने व्यापारी को पीटना शुरू कर दिया और पास के एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान में गोपाल केसरवानी की बेरहमी से पिटाई की और उनकी जेब से लगभग 25 हजार रुपये लूट लिए। जाते समय उन्होंने व्यापारी को रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि, रस्सी टूट जाने के कारण व्यापारी की जान बच गई। बदमाश व्यापारी का मोबाइल फोन नहीं ले जा पाए। गोपाल केसरवानी ने अपने मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी कौशांबी, दो सर्किल के सीओ और थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायल व्यापारी को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित गोपाल केसरवानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने इस वारदात के जल्द खुलासे के लिए तीन विशेष जांच टीमें गठित की हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश:सुबह ठंडक के बाद दिन में बदलेगा मौसम, बुधवार को बारिश के आसार
    Next Article
    बुजुर्ग से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, 6 पर FIR:सुल्तानपुर में करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment