Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी, 6 पर FIR:सुल्तानपुर में करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के अमिलियाखुर्द गांव में एक बुजुर्ग से करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धोखे से उसकी करोड़ों की संपत्ति कुछ लाख रुपये में अपने नाम करा ली। अमिलियाखुर्द निवासी 56 वर्षीय महादेव, जो स्वयं को मंदबुद्धि और अनपढ़ बताते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बैंक का कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन का एक हिस्सा बेचने का मन बनाया था। गांव के हरिकेश यादव उर्फ खन्ने पर महादेव अटूट विश्वास करते थे, जिसने खरीदार ढूंढने में मदद का भरोसा दिया था। आरोप है कि 8 जनवरी को हरिकेश यादव पीड़ित महादेव को तहसील सदर ले गया। वहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखे से महादेव के अंगूठे के निशान ले लिए। महादेव को बताया गया कि जमीन का सौदा 3 लाख रुपये में हुआ है और उन्हें एक-एक लाख व दो लाख रुपये के दो चेक दिए गए। जब पीड़ित ने बैंक में चेक लगाए, तो वे खाते में पैसे न होने के कारण बाउंस हो गए। बाद में महादेव को पता चला कि आरोपियों ने साजिश रचकर उनकी कुल 0.5460 हेक्टेयर जमीन, जिसकी बाजारू कीमत लगभग 33,60,000 रुपये है, को मात्र 3 लाख रुपये दर्शाकर अपने नाम करा लिया है। पीड़ित ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए "चमार" कहकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित महादेव ने विशेष न्यायाधीश (SC/ST एक्ट) की शरण ली। न्यायालय के कड़े आदेश के बाद ही कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में हरिकेश यादव उर्फ खन्ने, रंजीत कुमार, उमेश कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, दस्तावेज लेखक अच्छेलाल यादव और विनोद प्रसाद को नामजद किया है। इन सभी पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, अपमान, धमकी और SC/ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में व्यापारी से लिफ्ट के बहाने लूट:निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर 25 हजार लूटे, एसपी ने टीमें गठित कीं
    Next Article
    शाहजहांपुर में युवक ने सांसद-मंत्री को धमकी दी:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment