Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन:डायट मैदान में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

    1 day ago

    2

    0

    कौशांबी में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पेंशनरों ने डायट मैदान में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। पेंशनरों का कहना है कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें पेंशन से जुड़ी समस्याएं, भत्तों में सुधार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मोतीलाल सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, मान सिंह, शिव कुमार सिंह, अशोक कुमार, छत्रपाल सिंह, के.एल मौर्य, जयराम सहित सैकड़ों पेंशनर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पुराने उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पर रोक:नए कनेक्शन पर लगेंगे, शिकायतों की जांच को कमेटी गठित
    Next Article
    पेट दर्द का बहाना… फिर पुलिस से पिस्टल छीनकर फरार:मुजफ्फरनगर में हिरासत से भागे वांछित ने सरकारी हथियार लूटा, खेतों में पुलिस पर झोंका फायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment