Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया:छात्रों ने नाटिका, शपथ और संबोधन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या दीप्ति तिवारी ने विद्यार्थियों को पृथ्वी संरक्षण का महत्व समझाया। उनके मार्गदर्शन में ‘इको क्लब’ की छात्राओं ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसने पर्यावरण बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने संतुलित पर्यावरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के पंचतत्वों - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश - के महत्व को बताते हुए प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व को मानव जीवन का आधार बताया। इस दौरान समस्त विद्यालय परिवार ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया। सभी ने कपड़े के थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक के प्रयोग से बचने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के दृढ़ संकल्प और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का वचन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 16 मौत के बाद नहीं चल रही नावें:यमुना किनारे बेरीकेडिंग की, बोर्ड पर लिखा- आगे गहरा पानी, कृपया नदी में अंदर न जाएं
    Next Article
    एटा में अनियंत्रित कार नाले में गिरी:दो बाइक सवार घायल, रेहड़ी को भी टक्कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment