Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में मारपीट के दौरान हत्या, 6 गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने हथियार भी बरामद किए

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना 2 अप्रैल को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी। मारपीट में शिवकरन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चरवा पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था। फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, और स्वयं एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। गठित टीमों ने जांच के दौरान छह व्यक्तियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामलाल (पुत्र रामसजीवन), अजीत (पुत्र रामानन्द), रामप्रकाश (पुत्र रामसजीवन), राजेन्द्र (पुत्र रामसजीवन), शिवमूरत (पुत्र पुदई) और रामानन्द (पुत्र पुदई) को गिरफ्तार किया। ये सभी बरियावां गांव के ही निवासी हैं। एसपी कौशांबी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चापड़, एक डंडा और एक बांस की लाठी बरामद की है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 साल के बच्चे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग:आजमगढ़ में खेल-खेल में हुआ था विवाद, मां बोली- जान से मारने की कोशिश की
    Next Article
    सीतापुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:खुद की शर्ट से लगाई फांसी, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment