Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शुरू:जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग को दैनिक आदत बनाने पर जोर दिया

    1 day ago

    1

    0

    कौशांबी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के डायट मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पतंजलि योग केंद्र कौशांबी की ट्रेनर लवली ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, शीर्षासन, पश्चिमोत्तानासन जैसे आसन; अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति जैसे प्राणायाम; और नेति, धौती, बस्ती, नौली, त्राटक, कपालभाति जैसे षट्कर्म के साथ-साथ ध्यान और समाधि की विस्तृत जानकारी दी। 8 तस्वीरें देखिए- मुख्य अतिथि कल्पना सोनकर ने इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि दैनिक आदत में शामिल करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि ऐसा करने से ही शरीर निरोग रहेगा और लोग स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, कौशांबी जनपद की दो नगर पालिकाओं भरवारी और मंझनपुर सहित आठ नगर पंचायतों सराय अकिल, दारानगर (कड़ाधाम), करारी, सिराथू, चायल, चरवा अझुआ और अझुआ में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास:जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने लिया भाग, करें योग रहें निरोग का संदेश
    Next Article
    गोरखपुर में 100 करोड़ से बनेगा आधुनिक ISBT:विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, देरी पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment