Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 100 करोड़ से बनेगा आधुनिक ISBT:विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, देरी पर जताई नाराजगी

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनाया जाएगा। इसका निर्माण रेलवे बस स्टेशन की जगह होगा। शनिवार को 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने इसकी धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 14,416 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले इस आधुनिक बस टर्मिनल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि नामित एजेंसी सर्वे के बाद मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर चुकी है। यहां से देश के विभिन्न राज्यों के लिए सीधी बस सेवा संचालित होगी। आईएसबीटी को फुटओवर ब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा जाएगा। परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, होटल और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। गुरुकुल सिटी और फोरलेन परियोजना की समीक्षा बैठक में 6 हजार एकड़ में प्रस्तावित न्यू गोरखपुर परियोजना के तहत विकसित होने वाली गुरुकुल सिटी की करीब 19.55 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही असुरन से पादरी बाजार होते हुए पिपराइच तक प्रस्तावित 19.4 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क के बनने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा। विरासत गलियारा और अन्य परियोजनाओं को गति देने के निर्देश डीएम ने पांडेयहाता से धर्मशाला तक बन रहे विरासत गलियारा (हेरिटेज कॉरिडोर) का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले नालों सहित सभी जरूरी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके अलावा नए कल्याण मंडपम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कला ग्राम और मॉडल वेंडिंग जोन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। औद्योगिक परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा बैठक में गीडा और धुरियापार क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट, सीएनजी प्लांट, सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट और डिस्टिलरी परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास शुरू:जिला पंचायत अध्यक्ष ने योग को दैनिक आदत बनाने पर जोर दिया
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी योगमय:BHU में छात्रों ने किया जलयोग, नमो घाट पर बच्चों ने दिखाया अद्भुत योग कौशल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment