Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विद्यापीठ में डॉ भीमराव आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि:कुलपति बोले- बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत बनाएं

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ केंद्रीय पुस्तकालय और क्रीड़ा परिषद परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर त्यागी ने डॉ आंबेडकर को केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने वाला सच्चा सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और वंचितों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित किया। कुलपति ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहब ने देश को समानता और न्याय का रास्ता दिखाया, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। प्रोफेसर त्यागी ने डॉ आंबेडकर के संदेश "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो" की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि युवा इस संदेश को अपनाते हैं, तो देश तेजी से प्रगति कर सकता है। कुलपति ने सभी से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों पर चलते हुए एक मजबूत, समान और विकसित भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस मौके पर रजिस्ट्रार डॉ सुनीता पांडेय, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर केके सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश कुमार मिश्र, चीफ वॉर्डर्न डॉ नागेंद्र कुमार सिंह, डॉ अंबरीष राय, संपत्ति अधिकारी डॉ एसएन सिंह, डॉ रविंद्र कुमार गौतम और डॉ दिनेश कुमार शुक्ल सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में हत्यारोपी के घर पर चला बुलडोजर:अवैध दीवार और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया, फावड़ा मारकर युवती की हत्या की थी
    Next Article
    अंबेडकर जयंती पर NSUI ने निकाला मशाल जुलूस:“संविधान बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ सरकार की नीतियों का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment