Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में हत्यारोपी के घर पर चला बुलडोजर:अवैध दीवार और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया, फावड़ा मारकर युवती की हत्या की थी

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में एक युवती की हत्या के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक टीम ने हत्या के आरोपी के घर पहुंचकर उसके अवैध निर्माण को ढहा दिया। राजस्व और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के मकान की नापजोख की गई। इसमें पाया गया कि मकान का कुछ हिस्सा अनाधिकृत था। इसके बाद जेसीबी की मदद से बाहरी दीवार और बाउंड्री के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल अवैध निर्माण के खिलाफ नियमानुसार की गई है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि हत्या के आरोपी ऋषभ के घर की जांच के बाद जो हिस्सा नियमों के विपरीत पाया गया, उसे हटाया गया है। यह घटना सोमवार को हुई थी। अब गांव की शिल्पी कुशवाहा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि वह कूड़ा डालने घर से निकली थी, तभी गांव के ही ऋषभ नामक युवक ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते फावड़े से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल, आरोपी ऋषभ फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर सहित उपमंदिरों के दर्शन केवल डेढ़ घंटे में:वीआईपी पास पर रामलला, राम परिवार सहित परकोटा स्थित 6 मंदिरों में भी दर्शन
    Next Article
    काशी विद्यापीठ में डॉ भीमराव आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि:कुलपति बोले- बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत बनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment