Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती पर NSUI ने निकाला मशाल जुलूस:“संविधान बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ सरकार की नीतियों का किया विरोध

    4 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर NSUI की ओर से “संविधान बचाओ मशाल जुलूस” निकाला गया। यह जुलूस केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। हाथों में मशाल और संविधान बचाने के नारे के साथ NSUI कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। NSUI ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का सही तरीके से उपयोग नहीं हो रहा है। संगठन का आरोप है कि आम लोगों के अधिकारों पर असर पड़ रहा है, जिसे लेकर युवाओं में नाराजगी है। इसी को देखते हुए यह जुलूस निकाला गया, ताकि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाई जा सके। NSUI प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पाण्डेय ने कहा कि सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया, उसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि इस पर किसी तरह का असर पड़ता है, तो युवा चुप नहीं बैठेंगे और सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। सभी ने हाथों में मशाल लेकर “संविधान बचाओ, देश बचाओ” के नारे लगाए और सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। संगठन ने इस दौरान लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशांक शेखर सिंह, आशुतोष पाण्डेय, प्रियांशु, हेरम्भ और जतीन पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में NSUI ने कहा कि जब भी संविधान पर हमला होगा, संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध करता रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी विद्यापीठ में डॉ भीमराव आंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि:कुलपति बोले- बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर विकसित भारत बनाएं
    Next Article
    ‘15000 की सैलरी में क्या होगा, अपने लिए मेहनत करो…’; नोएडा प्रदर्शन पर क्या बोल गईं Vada Pav Girl? वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment