Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी पहुंचीं 'मैंने प्यार किया' फेम अभिनेत्री भाग्यश्री:बाबा काल भैरव के किए दर्शन, बोली - यहां आकर खुद को खोजने का मिलता है अवसर

    1 day ago

    1

    0

    बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री शुक्रवार को धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी पहुंचीं। अपने वाराणसी यात्रा की शुरुआत उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन-पूजन से की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने बाबा को पुष्पहार, दुपट्टा, सरसों का तेल और मिष्ठान अर्पित किया तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भैरवाष्टकम का किया पाठ मंदिर में महंत पंडित अवशेष पांडेय, पंडित अभय पांडेय और पंडित सतीश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं काल भैरवाष्टकम के पाठ के साथ उनका विधिवत पूजन संपन्न कराया। पूजन के उपरांत कन्हैया दुबे (केडी) ने उन्हें बाबा का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया, जिसे अभिनेत्री ने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया। दर्शन के बाद भाग्यश्री ने कहा काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव की कृपा से ही हमारा वाराणसी आना हुआ। ऐसा लगता है जैसे बाबा ने स्वयं बुलावा भेजा हो। मां गंगा की भव्य आरती में शामिल हुई फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री ने शुक्रवार शाम विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंचकर मां गंगा की भव्य आरती में सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सैकड़ों दीपों की मनमोहक आभा के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती का दर्शन किया। गंगा तट का आध्यात्मिक वातावरण और आरती की दिव्यता देखकर वह भाव-विभोर नजर आईं। आरती के उपरांत गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सचिव दिनेश शंकर दुबे ने भाग्यश्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, मां गंगा की महिमा और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी भी दी गई। देश और विश्व में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की भाग्यश्री ने मां गंगा के समक्ष देश और विश्व में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण, गंगा तट की अलौकिक छटा और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का अनुभव उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय अनुभवों में शामिल रहेगा। गंगोत्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है। यही कारण है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचते हैं। काशी और यहां की कला संस्कृति की हुई फैन इसके बाद अभिनेत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने काशी के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भाग्यश्री ने कहा कि "काशी केवल पर्यटन का शहर नहीं, बल्कि आत्मिक अनुभूति का केंद्र है। यहां आकर इंसान खुद को खोता नहीं, बल्कि खुद को पहचानता है। मैं लंबे समय से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना चाहती थी। साल पूरा होने से पहले यह इच्छा पूरी हो गई। लगता है, बाबा का बुलावा अपने आप आ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में व्यापारियों ने रोका कूड़ा गाड़ियों का रास्ता:बोले बिना तिरपाल ढके बाजार से निकालने पर फैलती है बदबू, प्रभावित हो रहा व्यापार
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:काशी विश्वनाथ मंदिर में चढ़ावे की गिनती सरकारी कर्मचारियों से कराने की मांग, जमीनी विवाद में युवक की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment