Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में CM ने बेटियों को परोसा खाना:वाराणसी के शिवपुर कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से मिले, कहा- स्कूल जरूर जाना

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के शिवपुर के कंपोजिट विद्यालय में शनिवारको नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए "स्कूल चलो अभियान" का शुभारंभ किया और शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन किया। यहां पर मुख्यमंत्री ने परिषदीय स्कूल की छात्राओं को अपने हाथों से खाना परोसा। इन बच्चों से रूबरू हुए और उन्हें पढ़ने के लिए प्रतिदिन स्कूल पहुंचने के लिए भी प्रेरित किया। यहां उन्होंने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, मैं एक जनपद के एक विद्यालय में गया था। वहां पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनके विद्यालय में 10 से भी कम बच्चे रह गए हैं। मैंने पूछा कि आखिर वो बच्चे कहां जा रहे हैं? प्रधानाध्यापक ने जवाब दिया, बच्चों में पढ़ने में रूचि नहीं है। हमने पूछा, बच्चों को पढ़ने में रूचि नहीं है या आप लोगों को पढ़ाने में रुचि नहीं है? इस दोनों में अंतर है। उसकी जिज्ञासा को बढ़ाना हमारा काम है। शिक्षा सिर्फ एक सर्टिफिकेट या डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है यह मनुष्य को मनुष्य बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इसको करने की जो भूमिका गुरुजनों को मिली है वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज यूपी में बेसिक व माध्यमिक के सभी शिक्षकों ने बहुत मेहनत किया। आपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का प्रयास किया। आप परिणाम आपके सामने है। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने पिछली सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 2017 के तहत परिषदीय स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की सलाह मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के जिलाधिकारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, हमें पता चला कि उन्होंने अपने बच्चे का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है। यह बहुत ही अच्छी पहल है, यह काम आप सब भी कर सकते हैं। इससे उस विद्यालय में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने कक्षा एक के छात्र विकास और अंशिका गुप्ता, कक्षा दो की छात्रा श्रेया सोनकर, कक्षा तीन की छात्रा कजरी, कक्षा चार की छात्रा दीपशिखा, कक्षा पांच की छात्रा रोली सोनकर, कक्षा छह की छात्राएं श्रेया यादव और कली केशरी, कक्षा सात की छात्रा रुचि यादव और कक्षा आठ की छात्रा साक्षी गुप्ता को पाठ्यपुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। नए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खुलेंगे : संदीप सिंह बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने "स्कूल चलो अभियान" के महत्व को रेखांकित किया, बताया कि यह अभियान 6 से 14 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए है। मंत्री सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में परिषदीय बेसिक शिक्षा विद्यालयों में किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला, जिसमें मूलभूत सुविधाओं का विकास, ड्रॉपआउट दर में कमी और नामांकन अनुपात में वृद्धि शामिल है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश निपुण भारत अभियान के तहत पहले स्थान पर है, और बालिकाओं की शिक्षा को मजबूत करने के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा 8 से 12 तक उन्नत किया जा रहा है और शेष ब्लॉकों में नए विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए बाल वाटिका की शुरुआत का भी उल्लेख किया, जहां 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी। इन निपुण विद्यालयों को सीएम ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच "निपुण विद्यालयों" के प्रधानाध्यापकों (प्राथमिक विद्यालय नयापुर, प्राथमिक विद्यालय सगुनाहा, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, कंपोजिट विद्यालय भसार और कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज) को प्रमाण पत्र वितरित किए । उन्होंने पांच "निपुण विद्यार्थियों" (अभय कुमार पटेल, जानवी, श्रेयांश, नैंसी और सरस्वती) को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए,
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक सरिता या कोई और:सपा से सर्वेश शाक्य या कुलदीप गुप्ता, बसपा से इमरान या संजय में कौन पसंद
    Next Article
    देवरिया में किशोरी ने नदी में लगाई छलांग:युवक ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान, पिता की डांट से नाराज थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment