Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांस्टेबल की पत्नी ने PRV बाइक से की राइडिंग, VIDEO:कानपुर में पति बोला- उल्टी-सीधी चलाओ, गिरोगी तब समझ में आएगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक सिपाही ने अपनी पत्नी को PRV बाइक सिखा रहा था। इस दौरान महिला बाइक गिरा भी देती है, जिस पर सिपाही हंसते हुए उसे दोबारा चलाने के लिए मोटिवेट करता है। इस घटना के चार अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। वीडियो निराला नगर स्थित रेलवे मैदान का बताए जा रहे हैं। वीडियो में महिला PRV बाइक चलाती दिख रही है, जबकि पास में पुलिस की वर्दी पहने सिपाही खड़ा है। कुछ दूरी पर उनका बेटा स्कूटी चलाते हुए नजर आता है। दावा किया जा रहा है कि सिपाही अपनी पत्नी को सरकारी PRV बाइक से राइडिंग सिखाने मैदान पहुंचा था। अब जानिए पूरा मामला…. किदवई नगर थाने की PRV में तैनात सिपाही शिवकेंद्र ने बताया- रविवार को मैं ड्यूटी पर था। उसी दौरान मेरी पत्नी बेटे को स्कूटी सिखाने के लिए निराला नगर मैदान गई थी पत्नी के फोन करने पर मैं कुछ देर के लिए मैदान पहुंचा। उस समय PRV बाइक में चाबी लगी थी, तभी मेरी पत्नी बिना पूछे बाइक चलाने लगी। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी को खुद बाइक सिखाने के लिए मैदान ले जाने का आरोप गलत है। बाइक गिरने पर हंसता नजर आया सिपाही एक वीडियो में महिला बाइक चलाते-चलाते अचानक संतुलन खो देती है और बाइक गिर जाती है। इस पर सिपाही हंसते हुए कहता है- उल्टी-सीधी चलाओ, एक-दो बार गिरोगी तो खुद समझ में आ जाएगा कि गिरना नहीं है। मामला वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर सरकारी वाहन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यू नोएडा के लिए प्राधिकरण ने 800 करोड़ किए रिजर्व:जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को दिए जाएंगे, यमुना विकास की तर्ज पर होगा मुआवजा
    Next Article
    सहारनपुर में पति ने छुपाई पहली शादी:दहेज में बाइक और एक लाख की मांग, विरोध पर मारपीट कर मां-बेटी को घर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment