Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में खेत गिरवी रखने के विवाद पर हिंसक झड़प:बीच सड़क चले लाठी-डंडे, महिलाएं समेत 6 लोग घायल,मारपीट का वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के शेखन टोला इलाके में सोमवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए, जबकि झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में जहरुन निशा भी शामिल हैं, जिन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके रिश्ते के चाचा अजारू खेत को गिरवी रखने का दबाव बना रहे थे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि चाचा और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि बीच सड़क पर हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि लोहे की रॉड और बांके जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हो रही हिंसक झड़प साफ देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बारिश से गिरा शहर का तापमान:सक्रिय हो रहे पश्चिम विक्षोभ के चलते दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी समेत 12 पर केस वापस:सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के आदेश व राज्यपाल की अनुमति से मुकदमा खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment