Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यू नोएडा के लिए प्राधिकरण ने 800 करोड़ किए रिजर्व:जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों को दिए जाएंगे, यमुना विकास की तर्ज पर होगा मुआवजा

    2 hours ago

    1

    0

    न्यू नोएडा (डीएनजीआईआर) के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसे लिए बोर्ड ने मुआवजा दर को फाइल कर लिया है। मुआवजा दर यमुना विकास प्राधिकरण की तर्ज पर होगी। संभवता 4300 रुपए प्रतिवर्गमीटर होगी। जमीन अधिग्रहण के लिए 800 करोड़ रुपए रिजर्व किए गए है। प्राधिकरण ने बताया कि स्टॉफ की नियुक्ति के साथ यहां गांव वार जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में बसाया जाएगा। इसके लिए अक्टूबर 2024 में अधिसूचना जारी की गई थी। प्राधिकरण ने बताया न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण कैसे किया जाएगा इसका एक प्रजेंटेशन लखनऊ में किया गया था। जिसमें हाइब्रिड मॉडल के बारे में जानकारी दी गई थी। इन दोनों के जरिए ही अधिग्रहण किया सकता है। न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है। 80 गांवों को किया जाएगा शामिल न्यू नोएडा के लिए 80 गांवों को जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा की दर यमुना विकास प्राधिकरण की तर्ज पर होगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि न्यू नोएडा के किसानों के साथ एक एग्रीमेंट टू सेल किया जा सकता है। लगाए जाएंगे कैंप गांवों में जमीन का अधिग्रहण के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें किसानों से बातचीत की जाएगी। उनको अधिग्रहण और उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही यहां आने वाली इंडस्ट्री से क्या ला लाभ होगा इसके बारे में बताएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज और कल बारिश की संभावना:कई इलाकों में गिरेंगे ओले, 8 अप्रैल के बाद मौसम साफ होगा
    Next Article
    कांस्टेबल की पत्नी ने PRV बाइक से की राइडिंग, VIDEO:कानपुर में पति बोला- उल्टी-सीधी चलाओ, गिरोगी तब समझ में आएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment