Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान की जमीन पर रातोंरात अवैध कब्जे का आरोप:विरोध करने पर मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव महावतपुर में एक युवक के प्लॉट पर रातोंरात निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विरोध करने पर कथित तौर पर प्रधान और उसके साथियों ने युवक पर हमला किया और फायरिंग भी की। ग्राम रूई निवासी पीड़ित पवन कुमार पुत्र जोगराज ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका प्लॉट गाटा संख्या 2556, रकबा 0.024 हेक्टेयर में है, जिस पर उनका कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल 2026 की रात को गांव के प्रधान अपने लगभग 15 साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जबरन नींव का निर्माण शुरू करा दिया। सुबह जानकारी मिलने पर पवन कुमार मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान कथित तौर पर प्रधान और उसके साथियों ने मिलकर उनका गला दबा दिया। जब वह जान बचाने के लिए मौके से भागने लगे, तब उन पर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग की गई। पीड़ित पवन कुमार किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पीड़ित एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मांग की है कि मौके पर चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में भोगांव थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह मामला राजस्व संबंधी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलडोजर देख दहशत में आए सड़क पर अतिक्रमण करने वाले:बल्केश्वर और कोठी मीना बाजार मैदान के पास चला नगर निगम का अभियान
    Next Article
    जालौन में कृषि योजनाओं की प्रगति:प्रभारी राज्यमंत्री कुलजीत सिंह ने की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment