Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलडोजर देख दहशत में आए सड़क पर अतिक्रमण करने वाले:बल्केश्वर और कोठी मीना बाजार मैदान के पास चला नगर निगम का अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा में स्वच्छता और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया। बल्केश्वर थाने के पास स्थित चांदनी चौक मार्केट में निगम की टीम पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से घबराकर कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से निकल गए। बुलडोजर ने ध्वस्त किया अतिक्रमण नगर निगम टास्क फोर्स ने मौके पर फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई बांस-बल्लियां, दुकानों के आगे डाले गए टिन शेड और तिरपालों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही दुकानों के सामने रखे गए कई तख्तों को भी जब्त किया गया। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमण अभियान की 3 तस्वीरें… अस्थायी काउंटर हटवाए अभियान केवल चांदनी चौक तक सीमित नहीं रहा। निगम की टीम ने कोठी मीना बाजार मैदान से लेकर लोहामंडी थाने तक सड़कों के किनारे लगे ठेल-धकेल और अस्थायी काउंटरों को भी हटवाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य नालियों की सफाई को सुचारु बनाना और यातायात में आ रही बाधाओं को दूर करना रहा। अभियान का नेतृत्व एसएफआई रचना गुप्ता और अवर अभियंता मुकेश कुमार ने किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क और नालियों पर अतिक्रमण के कारण न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि जल निकासी भी बाधित होती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्रवाई के दौरान गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वाले करीब एक दर्जन दुकानदारों से कुल 7,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फर्जी नंबर प्लेट गैंग का भंडाफोड़:दो ट्रकों के साथ तीन गिरफ्तार, टैक्स-बीमा धोखाधड़ी का खुलासा
    Next Article
    किसान की जमीन पर रातोंरात अवैध कब्जे का आरोप:विरोध करने पर मारपीट, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment