Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में चित्रगुप्त जयंती पर शोभायात्रा निकली:लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत, फोर्स तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज शहर में शुक्रवार शाम भगवान चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त सभा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपर्क से बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ शुरू हुई। देखिए तस्वीरें… शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर और स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस आयोजन में कायस्थ समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रही। यात्रा का समापन सूत की मंडी स्थित भगवान चित्रगुप्त महाराज के मंदिर पर किया जाएगा। आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के विनोद सक्सेना, अनुज जोहरी, अनूप प्रधान, संतनु चौधरी, अध्यक्ष अमित सक्सेना, मनीष, कोषाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, संयोजक संजीव सक्सेना, डॉ. नीरज सक्सेना, शिवम प्रधान, नितिन जोहरी, विपिन जोहरी, पारुल सक्सेना, आकांक्षा सक्सेना, सीमा और शिल्पी सक्सेना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 10 केंद्रों पर होगा होमगार्ड परीक्षा का आयोजन:DM-SP ने व्यवस्थाएं जांची, 21,888 परीक्षार्थियों की CCTV से निगरानी
    Next Article
    लखनऊ में बड़े मंगल भंडारे, स्वच्छता-हरित अभियान चलेगा:5 मई से शुरू, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment