Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद, घर में फंदे से लटका मिला शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के सहावर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रेलवे रोड स्थित उसके घर पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजय पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई है, जो सहावर थाना क्षेत्र के रेलवे रोड का निवासी था। अजय की शादी करीब 10 महीने पहले तारापुर की पूनम से हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के समय अजय के पिता राजेंद्र और मां गंगा स्नान के लिए गए हुए थे। घर में अजय और उसकी पत्नी पूनम ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अजय ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी पूनम ने जब अपने पति को फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। युवक की मौत के बाद पत्नी पूनम और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित:चंदौसी की आकृषि वार्ष्णेय हाईस्कूल, मुस्कान यादव इंटरमीडिएट टॉपर बनी
    Next Article
    जमीन सौदे के विवाद में युवक ने किया सुसाइड:जौनपुर में कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment