Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित:चंदौसी की आकृषि वार्ष्णेय हाईस्कूल, मुस्कान यादव इंटरमीडिएट टॉपर बनी

    2 hours ago

    1

    0

    आईसीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। चंदौसी के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें जनपद के टॉपर्स चंदौसी से ही हैं। हाईस्कूल में चंदौसी की आकृषि वार्ष्णेय ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कुशाग्र अग्रवाल 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सुमेधा अग्रवाल 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में मुस्कान यादव, केशव वार्ष्णेय और लक्ष्य प्रताप सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दर्पण वार्ष्णेय ने 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और पुरुषार्थ राणा ने 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। चंदौसी के छोटेलाल कॉलोनी निवासी आकृषि वार्ष्णेय ने हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं और मां सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं। आकृषि स्कूल के अलावा प्रतिदिन पांच से छह घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। वह इंटर बायो ग्रुप से पढ़ाई कर भविष्य में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। उनका मानना है कि कठिन परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। चंदौसी के आवास विकास निवासी मुस्कान यादव ने इंटरमीडिएट में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। उनके पिता विनोद कुमार यादव बैंक में कार्यरत हैं और मां ममता गृहिणी हैं। मुस्कान वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही हैं और डॉक्टर बनने की इच्छुक हैं। वह बताती हैं कि वे नियमित रूप से सात से आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद आसिफ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया। वह भविष्य में आईआईटी इंजीनियर बनना चाहते हैं। आसिफ स्कूल के बाद भी लगातार पढ़ाई करते थे, हालांकि उन्होंने पढ़ाई के घंटों का कोई निश्चित अनुमान नहीं बताया। उल्लेखनीय है कि आईसीएसई बोर्ड का चंदौसी में एक इंटर कॉलेज और संभल में दो हाईस्कूल कॉलेज हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 312 और इंटरमीडिएट में 88 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्रा का आयोजन:गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज से शुरू होकर आगरा रोड पर हुआ समापन
    Next Article
    कासगंज में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद, घर में फंदे से लटका मिला शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment