Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज के हजारा नहर में मिला लापता युवक का शव:मारुकपुर निवासी की डूबने से मौत, नशे का आदी था मृतक

    2 hours ago

    1

    0

    कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के मारुकपुर गांव निवासी सौदान सिंह का शव गुरुवार सुबह नदरई स्थित हजारा नहर से बरामद किया गया। सौदान सिंह कल शाम से लापता थे। नहर पर गए कुछ लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ सूचना मिलते ही मारुकपुर गांव के ग्रामीण और सौदान सिंह के परिजन मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने शव देखकर विलाप करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा और नदरई चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने ग्रामीणों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन शुरुआत में तैयार नहीं हुए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। बाद में ग्राम पंचायत पथरेकी के ग्राम प्रधान दिनेश कुमार सिंह ने मृतक के चाचा शेर सिंह और भाइयों गीतम सिंह, पूरन सिंह, बातेंद्र सिंह तथा नीलम देवी को समझाया। भाई बोला- नशे का आदी था इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई गीतम सिंह ने बताया कि सौदान सिंह नशे के आदी थे। आशंका है कि नशे की हालत में ही वे नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। चौकीदार भूरे खान ने पुलिस के निर्देश पर शव को नहर से बाहर निकाला। सौदान सिंह अपने छह भाइयों में सबसे बड़े थे और नशे की लत के कारण उनकी शादी भी नहीं हो पाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में टेंट गोदाम में लगी आग:भाजपा नेता की दुकान भी जली, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू
    Next Article
    वैभव के सबसे तेज 500 IPL रन:जडेजा 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच, जोफ्रा राजस्थान के हाईएस्ट विकेट टेकर; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment