Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Karnataka के हॉस्टल में Student का खौफनाक Attack, सो रहे दोस्तों पर क्यों बरसाईं लोहे की रॉड?

    1 month ago

    1

    0

    कर्नाटक के बल्लारी स्थित 'गुरुकुल रेजिडेंशियल स्कूल' के हॉस्टल में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब सभी छात्र सो रहे थे, तब नौवीं कक्षा के एक छात्र ने अचानक लोहे की रॉड उठाकर अपने साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल आठ छात्र घायल हुए, जिनमें से आंध्र प्रदेश के विजयनगर के रहने वाले एक छात्र की मौत हो गई। दो अन्य छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छह का इलाज चल रहा है।वॉर्डन और ड्राइवर पर भी किए वारहमलावर छात्र यहीं नहीं रुका, उसने बीच-बचाव करने आए हॉस्टल वॉर्डन और एक ड्राइवर पर भी हमला किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक और सबूत जुटाने वाली टीमों को भेजा गया है ताकि घटना के पीछे की सही वजह और इस्तेमाल किए गए हथियार की जानकारी मिल सके। इसे भी पढ़ें: Punjab की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, Mann Govt हर महीने देगी 1,000 रुपयेकानूनी प्रक्रियाबल्लारी रेंज के आईजीपी पीएस हर्षा ने बताया कि चूंकि आरोपी छात्र नाबालिग है, इसलिए पूरी जांच 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' के नियमों के तहत बेहद संवेदनशीलता से की जा रही है। पुलिस जल्द ही मृतक छात्र के माता-पिता के बयान दर्ज करेगी। कानून के दायरे में रहते हुए आरोपी की सुरक्षा और अधिकारों का भी ध्यान रखा जा रहा है, इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: India Weather Update: दिल्ली-राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, कई राज्यों में IMD का हीटवेव अलर्टपरिजनों ने लगाए गंभीर आरोपमृतक छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हॉस्टल के भीतर ऐसी हिंसक घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। परिजनों ने यह आशंका भी जताई है कि हमलावर छात्र नशे का आदी हो सकता है। वे इस पूरे हादसे के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi: साकेत कोर्ट के पास मणिपुर की युवती पर हमला, भद्दे कमेंट्स का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
    Next Article
    खाना बनाने को लेकर सास से हुआ झगड़ा, 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment