Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में Endosulfan पीड़ितों की मासिक सहायता 1,700 से बढ़कर हुई 2,200 रुपये

    3 hours from now

    1

    0

    केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को घोषणा की कि राज्य के कासरगोड जिले में एंडोसल्फान पीड़ितों को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता 1,700 रुपये से बढ़ाकर 2,200 रुपये की जाएगी। इसके साथ ही सहायता राशि घटाने का पिछली सरकार को फैसला पलट जाएगा। सतीशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सहायता राशि बहाल करने के लिए सरकार आदेश जारी करेगी, इससे लाभार्थियों को अगले महीने से 2,200 रुपये मिलने लगेंगे।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कासरगोड दौरे के दौरान जब उन्होंने एंडोसल्फान पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं, तो उन्हें इस मुद्दे से गहरा दुख हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों का पूरा जीवन संघर्ष में बीत रहा है, उनके लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली यह राशि केवल पेंशन नहीं, बल्कि थोड़ी राहत और सहानुभूति का सहारा है।’’ सतीशन ने माना कि केवल इस राशि से पीड़ितों की तकलीफें दूर नहीं हो सकतीं, लेकिन उन्हें मिलने वाली इस छोटी-सी राहत से भी वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “हम उनके आंसुओं और दर्द को देखकर चुप नहीं रह सकते।हमारी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें सहानुभूति, भरोसा और वह देखभाल प्रदान करेगी, जिसके वे हकदार हैं।’’ कई दशक पहले कासरगोड जिले में काजू के बागानों पर जहरीले कीटनाशक एंडोसल्फान का कई वर्षों तक बार-बार हवाई छिड़काव किया गया था। इसके कारण जिले के हजारों लोगों को गंभीर तंत्रिका संबंधी, शारीरिक और विकास से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हुईं। इस छिड़काव से पर्यावरण को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।कई पीड़ित गंभीर दिव्यांगता के साथ जीवन बिता रहे हैं। ये पीड़ित और उनके परिवार लंबे समय से न्याय और मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में Doval और Goyal को समन, पन्नू केस और सियांग बांध पर बड़ी खबरें
    Next Article
    Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment