Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में Cabinet मतभेद की खबर गलत, K Muraleedharan बोले- सीधे काम करने में रखता हूं विश्वास

    3 hours from now

    1

    0

    केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने राज्य मंत्रिमंडल में मतभेदों से जुड़ी जानकारी लीक करने के आरोपों को रविवार को खारिज करते हुए कहा कि वह ‘‘पीठ पीछे वार’’ करने वालों में से नहीं हैं और सीधे तरीके से काम करने में विश्वास रखते हैं। मुरलीधरन ने केरलम लोक सेवा आयोग (पीएससी) के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री वी डी सतीशन और उनके कुछ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के बीच तीखी बहस की खबरों तथा इन मतभेदों से जुड़ी जानकारी लीक करने के आरोपों के संबंध में संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह सीधे तरीके से काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पीठ पीछे वार नहीं करता।मेरा रवैया साफ और सीधा है तथा मैं इस तरह परोक्ष हमले नहीं करता।’’ मुरलीधरन ने कहा, ‘‘अब इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार के कई अच्छे कामों की चर्चा नहीं हो रही है। इस तरह के मुद्दों को तवज्जो देने के बजाय हमें सरकार की परियोजनाओं पर ध्यान देना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार मिलकर आगे बढ़ें।हमने सामूहिक रूप से यही फैसला किया है।’’ उन्होंने कांग्रेस और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) में समन्वय की कमी होने की बात से भी इनकार किया। मुरलीधरन ने कहा, ‘‘अगर ऐसा होता तो हम 102 सीट नहीं जीत पाते। यदि कांग्रेस निष्क्रिय रहती तो क्या उसे 102 सीट मिल पातीं?पार्टी, मोर्चा और सरकार मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के सत्ता संभालने के बाद से हर बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है और मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी मीडिया को दे रहे हैं, जो दर्शाता है कि सरकार व्यवस्थित तरीके से काम कर रही है। मुरलीधरन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभेद होना स्वाभाविक है और उन्हें दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएससी के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देने में कोई खास देरी नहीं हुई है।उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने एक नाम को लेकर थोड़ा संदेह जताया था। अगले दिन उनके दिल्ली रवाना होने से पहले उसी दिन इसका समाधान कर लिया गया था। सूची राज्यपाल को भेज दी गई है।राज्यपाल का आदेश आते ही चार या पांच सदस्यों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।’’ मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस को अतीत में पार्टी के कोटे के तहत पीएससी सदस्यों और सरकारी अधिवक्ताओं के इतने अधिक पद कभी नहीं मिले लेकिन चर्चा केवल नकारात्मक मुद्दों पर हो रही है। अपनी बहन पद्मजा वेणुगोपाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में लौटने के संबंध में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा कि वह इस मुद्दे पर पहले ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं और अपनी बात दोहराना नहीं चाहते। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ के समर्थन से जीत हासिल करने वाले अंबलपुझा के निर्दलीय विधायक जी सुधाकरन की ओर से कांग्रेस नेताओं की आलोचना किए जाने के संबंध में मुरलीधरन ने कहा कि वह एक अनुभवी नेता हैं और उनकी सलाह को महत्व दिया जाता है।उन्होंने कहा, ‘‘वह वरिष्ठ नेता हैं और हम उनके सुझाव स्वीकार करने को तैयार हैं। वह अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज जैसे मुद्दों पर उचित सुझाव देते रहे हैं और हमने उनके कई सुझावों पर अमल भी किया है। हम उनकी सलाह पर पूरे सम्मान के साथ विचार करेंगे।’’ मलप्पुरम में इंस्टाग्राम के जरिए प्रचारित एक क्रीम के इस्तेमाल के बाद एक युवती के कथित तौर पर गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने के मामले में मंत्री ने लोगों को ऑनलाइन बेचे जा रहे ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी, जिन्हें मंजूरी नहीं मिली है।उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को ऐसे उत्पाद चेहरे पर लगाने से पहले यह पता करना चाहिए कि इन्हें कहां बनाया गया है। बाजार में सरकार से मंजूरी प्राप्त कई क्रीम उपलब्ध हैं। जरूरी नहीं कि क्रीम लगाने से सुंदरता बढ़े।सरकार प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करेगी।’’ मुरलीधरन ने स्पष्ट किया कि ऐसे उत्पाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते, क्योंकि ये खाद्य पदार्थ नहीं हैं। इस संबंध में नियम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला हाल में सरकार के संज्ञान में आया है और सरकार इस पर फैसला करेगी। बिना मंजूरी वाली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के संबंध में मुरलीधरन ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विचार कर रही है और जल्द ही फैसला करेगी।उन्होंने कहा, ‘‘कोई विशेष शिकायत नहीं मिलने के बावजूद सरकार इस मामले पर गौर कर रही है। हम इस तरह दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देंगे। किसी दवा के संबंध में कोई विशेष शिकायत मिलने पर उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ballia Court ने नाबालिग से कुकर्म के दोषी राम नारायण तिवारी को सुनाई 12 साल कैद
    Next Article
    Delhi Weather: राजधानी में AQI 237 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11.8 डिग्री पर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment