Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरल के Pathanamthitta में बैंक का चपरासी गिरफ्तार, 1.35 करोड़ का सोना हड़पने का आरोप

    1 hour from now

    1

    0

    मल्लाप्पल्ली प्राथमिक कृषि ग्राम विकास बैंक के एक चपरासी को ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए 1.35 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों के कथित गबन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजेश जयकुमार के रूप में हुई है, जो बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी एक अस्पताल से दर्ज की गई, जहां वह किसी बीमारी के इलाज के लिए भर्ती था। कीझवैपुर थाने में शुक्रवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने बैंक के लॉकर में रखे ग्राहकों के 1,35,68,000 रुपये मूल्य के गिरवी सोने के आभूषणों का कथित तौर पर गबन किया। प्राथमिकी में कहा गया है कि यह कथित अपराध इस वर्ष 31 मार्च से 19 नवंबर के बीच हुआ।पुलिस ने बताया कि बैंक के शासी निकाय की शिकायत के बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में बैंक के चपरासी और बैंक सचिव को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि जयकुमार ने उसे सौंपी गई लॉकर की चाबी का इस्तेमाल कर लॉकर खोला और उसमें गिरवी रखे सोने के आभूषण निकालकर अपने निजी इस्तेमाल में ले लिए।पुलिस के अनुसार, लॉकर की चाबी को सुरक्षित रखने के लिए जिम्मेदार सचिव कथित तौर पर इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहीं और उन्होंने बैंक के खातों के सत्यापन में लापरवाही बरती, जिसकी वजह से यह कथित धोखाधड़ी हुई। इस घटना के सिलसिले में बैंक की सचिव राधा को निलंबित कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान Panchayat Election में Congress का दबदबा, BJP को ग्रामीण इलाकों में लगा झटका
    Next Article
    अब 007 के रूप में दिखेंगे Robert Pattinson: फैंस की जोरदार चीयरिंग पर मुस्कुराए और सिर झुकाकर किया अभिवादन, पियर्स ब्रॉसनन ने भी दी खास बधाई!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment