Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल:राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में विशेष सदस्य बनाए गए; 6 दिन पहले ही हरभजन को पंजाब चुनाव में जिम्मेदारी मिली

    1 day ago

    4

    0

    क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने शनिवार को भाजपा जॉइन की। उन्हें पार्टी की नई नेशनल OBC मोर्चा कार्यकारिणी में ‘स्पेशल इनवाइटी’ बनाया गया है। यूपी से राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अमरपाल OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। भाजपा ने 6 दिन पहले एक और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा OBC मोर्चा के स्पेशल इनवाइटी चहल ने 2 अक्टूबर को रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लिया चहल ने इसी साल 2 अक्टूबर को फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट रेड बॉल से खेला जाता है। इसमें आमतौर पर 4 और 5 दिन के मैच होते हैं। टेस्ट क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है, जबकि रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट घरेलू क्रिकेट का हिस्सा हैं। घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं युजवेंद्र शतरंज से क्रिकेट तक का सफर युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को जींद, हरियाणा में हुआ। पिता कृष्ण कुमार चहल वकील और मां सुनीता देवी हाउस वाइफ हैं। चहल बचपन में शतरंज खेलते थे और अंडर-12 नेशनल चैंपियन बने। 2003 में ग्रीस में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में भारत को रिप्रेजेंट किया, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के चलते शतरंज छोड़ क्रिकेट चुना। 2009 में हरियाणा से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 2011 में मुंबई इंडियंस से IPL शुरू हुआ, लेकिन RCB में 2014 से पहचान मिली। 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू के बाद 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लिए। वे 2024 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे।चहल IPL में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने। वे इस टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर भी हैं। पार्टी में स्पेशल इनवाइटी का क्या रोल स्पेशल इन्वाइटी का मतलब, वो नेता जो कार्यसमिति का स्थाई सदस्य नहीं है, लेकिन इनका नाम विशेष लिस्ट में होता है। इन्हें बैठक में बैठने, बोलने, सुझाव देने का अधिकार होता है, लेकिन आमतौर पर पार्टी के भीतरी चुनावों में वोटिंग का अधिकार नहीं होता। राष्ट्रीय OBC मोर्चा में 7 उपाध्यक्ष, 37 सदस्य हरभजन को पंजाब चुनाव में जिम्मेदारी भाजपा ने 15 नवंबर को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी में शामिल किया गया था। यही कमेटी चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र और विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। इसी साल अप्रैल में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के कई राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने AAP छोड़कर आए 6 नेताओं को कमेटियों में शामिल किया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… चहल बोले- तलाक के बाद शराब की लत लगी:पैनिक अटैक से चेहरा टेढ़ा हो जाता था, बोलना मुश्किल था भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक पर बात की। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलकर स्टेडियम में आज दिल्ली-हरियाणा की भिड़ंत:शाम को तमिलनाडु-बिहार का मुकाबला; डेली कॉलेज में भी दो मैच
    Next Article
    भारत की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को 2-1 से हराया:समीर दाद बोले-12-13 पेनल्टी कॉर्नर में सिर्फ एक गोल किया, स्कोरिंग पर करना होगा काम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment