Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी में अफसर बनेंगे:ओलंपियन राजकुमार DSP की वर्दी पहनेंगे, लखनऊ में योगी 6 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम 5 बजे क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत 6 खिलाड़ियों को नौकरी के जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। इनके अलावा, 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार भी देंगे। अलीगढ़ के रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) और गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में DSP बनेंगे। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिलेगा। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया जाएगा। खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया- जिन खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है, उनमें रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, राजकुमार पाल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, पेरिस ओलंपिक में प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, अजीत सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक और सुमिरन ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल ने पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता है। इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल उत्तम सिंह - गाजीपुर - हॉकी अभिजीत कुमार -प्रयागराज - जिम्नास्टिक जोंटी कुमार - गौतमबुद्ध नगर - कुश्ती लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल यश कुमार - आगरा - पैरा कनौइंग प्रवीण कुमार - गौतमबुद्ध नगर- पैरा एथलेटिक्स रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्ध नगर शतरंज रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी - जनपद - खेल - धनराशि ……………………………… यह खबर भी पढ़िए बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा: लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन कब्जा हटाने के नाम पर वसूली, दरोगा पर कार्रवाई:फर्रुखाबाद में दरोगा पर भ्रष्टाचार का केस, जमीन छुड़ाने के लिए लिए पैसे
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हापुड़ में धौलाना रोड पर हादसा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment