Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर मयंक यादव बोले- इंजरी के बाद 100% फिट:लखनऊ में एग्रेशन-एक्यूरेसी पर फोकस, बुमराह-रोहित की सलाह से लय में आया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। मयंक ने कहा- जब फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था तो बूम भैया (जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा ने मदद की। उनके बताए तरीकों को फॉलो कर अब लय में हूं। मैदान पर डेल स्टेन के एग्रेशन और एक्यूरेसी के साथ नजर आना चाहता हूं। मयंक यादव ने 2024 के आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में 156.7km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह सीजन की सबसे तेज गेंद रही थी। IPL-2026 का आज, बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। IPL के सीजन की तैयारियों को लेकर मयंक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी रिदम में हैं। अच्छा रिजल्ट आएगा। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…। प्रश्न: फैंस की निगाह आपकी स्पीड पर होती है, इसे कैसे देखते हैं ? उत्तर : सिर्फ पेस (स्पीड) नहीं, सारी चीजें जरूरी होती हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए खास तौर पर टी- 20 फॉमेट में। जरूरी है कि सही लेंथ पर गेंद गिरे, जहां से हम गेंद मूव भी करा सकें। रन रोकने के लिए कई बार बाउंसर और यार्कर से भी मदद मिलती है। मैदान में मैच खेलने के दौरान पॉजिटव इटेंट मायने रखता है। इकाना की पिच पर हम लोग लगातार अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी रिदम में है। अच्छा रिजल्ट आएगा। प्रश्न: तेज गेंदबाज डेल स्टेन को आदर्श मानते हैं। उनकी खास तकनीक बताएं? उत्तर: डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। इससे बतौर गेंदबाज टीम के लिए अच्छा कर सकूं। उनकी यही चीज मुझे बतौर गेंदबाज अट्रैक्ट करती है। उनका एग्रेशन भी गजब का है। यह फील्ड पर कान्फीडेंस देता है। यह मुझे अच्छा भी लगता है। प्रश्न: दो सीजन में आप लगातार इंजर्ड हुए? इस बार फिटनेस कैसी है? उत्तर: इस बार फिटनेस 100 फीसदी सही है। पूरी तरह से परफेक्ट है। बहुत अच्छी बालिंग और बॉडी है। प्रैक्टिस के दौरान भी गेंद सही तरीके से डिलीवर हो रही है। बॉलिंग पर पूरा कंट्रोल है। इसी को मैच में उतारते हुए टीम को जीताना है। हम एक टीम की तरह पूरे सत्र में शानदार रहेंगे। प्रश्न: इंजरी से उबरने के लिए प्लेयर ने आपको कोई खास सलाह दी है? उत्तर: कई प्लेयर्स ने एनसीए में रिहैब के दौरान सलाह दी है। इसमें खास तौर पर बूम भैया (जसप्रीत बुमराह), रोहित भैया (रोहित शर्मा) सब वहां पर थे। उन लोगों ने बताया कि कैसे आगे जाना है। बूम भैया की भी सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि क्या करना चाहिए। हमने उन चीजों को फॉलो किया। इसके बाद खुद को बेहतर तरीके से हैंडल कर रहे हैं। प्रश्न: टीम में आप के रोल को लेकर कप्तान और कोच ने कुछ बताया ? उत्तर: टीम में अभी तक स्पेसफिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। अपने स्ट्रेंथ पर ही फोकस है। इसी पर काम करते हुए टीम को मजबूत करना है। स्ट्रेंथ के तौर पर पेश के साथ में स्विंग और स्लोअर बाल से मैच के दौरान सफलता मिल सकती है। प्रश्न: LSG का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है! थोड़ा माहौल बताएं? एनर्जी महसूस हो रही है? उत्तर: अभी प्लेयर्स की बांडिंग बहुत अच्छी है। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स की इंटेंसिटी काफी अच्छी है। पूरी टीम में पॉजिटिव एप्रोच के साथ में मैदान पर उतरेगी। बैटिंग और बॉलिंग में लगातार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी है। मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ में स्पिन डिपार्टमेंट में भी टीम अच्छा करेगी। हम टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सब खत्म... ईरान जंग हार गए हैं ट्रंप
    Next Article
    LPG Price: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में जोरदार बढ़ोतरी, जानें प्रमुख शहरों में कीमत, घरेलू Cylinder का क्या रहा?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment