Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्राइम इंस्पेक्टर को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने का मामला:एसपी बोली-तौलिया खींचा तो नीचे गिर गई रिवॉल्वर, दुर्घटनावश चली गोली कंधे की हड्डी में फंसी

    1 hour ago

    1

    0

    सुलतानपुर जिले के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी को रविवार शाम गोली लग गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी चारू निगम ने स्वयं सामने आकर पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया और इसे एक दुर्घटना बताया। एसपी चारू निगम ने रविवार रात एक बयान जारी कर बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर क्राइम अरुण द्विवेदी को गोली लगी है। सूचना मिलते ही तत्काल सीओ कादीपुर को मौके पर भेजा गया। एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं और उच्चाधिकारियों को भी तुरंत जानकारी दी गई। एसपी चारू निगम के अनुसार, घटना के समय इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी अपने कमरे में अकेले थे और सामान रख रहे थे। उनके पास उनकी 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। शाम को तैयार होते समय उन्होंने रिवॉल्वर को एक तौलिये पर रखा था। जब उन्होंने तौलिया खींचा, तो रिवॉल्वर नीचे गिर गई और दुर्घटनावश गोली चल गई। गोली इंस्पेक्टर के सीने के पास लगी और दाहिने कंधे की हड्डी में जाकर अटक गई। थाने पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से लखनऊ के लिए रवाना किया। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने पुष्टि की कि इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी के वाइटल्स स्थिर हैं और उन्हें कोई गंभीर आंतरिक चोट नहीं आई है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है। रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, जिसके चैम्बर में पांच राउंड और एक खाली खोखा मिला है। एसपी चारू निगम ने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने घायल होने के बावजूद खुद बाहर निकलकर मदद मांगने और अस्पताल पहुंचने के लिए इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी की बहादुरी की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि सोमवार को ऑपरेशन के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। वैसे लखनऊ हॉस्पिटल से अरुण द्विवेदी की जो फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है उसको लेकर तरह तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारी भले ही इसे दुर्घटना बता रहे हैं लेकिन फोटो में गोली लगने के स्थान को देखकर लोग इसे साधारण घटना मानने को तैयार नहीं हैं। यही नहीं सवाल ये भी हो रहा कि बगैर स्थानीय सीएचसी पर प्रथम उपचार के इंस्पेक्टर को सीधे लखनऊ किस कारण से ले जाया गया। उधर बीते 15 मार्च से अखंड नगर थाना चर्चा में बना हुआ है। जब यहां जमीन के विवाद में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राणा अजीत सिंह उनके पुत्र समेत आठ की गिरफ्तारी हुई और फिर इस मामले में लगातार पुलिस का शिकंजा कसता गया। इसके बाद मामले ने राजनैतिक रूप भी लिया और भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह ने पुलिस कप्तान पर सवाल उठाए। एक दिन पूर्व वे विजेथुआ महावीरन धाम दर्शन करने पहुंचे और वहां से शहर स्थित डाक बंगले पर भी पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दो बाइकों की टक्कर:पत्नी की मौत, पति समेत तीन घायल
    Next Article
    इटावा में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-जेवर गायब:चोरों ने ATM से निकाले 18 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment