Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में दिनदहाड़े चोरी, घर से नकदी-जेवर गायब:चोरों ने ATM से निकाले 18 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा के मोहल्ला कटरा शमशेर खां में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है, जहां बिस्किट बेकरी संचालक के घर में घुसकर चोरों ने नगदी, जेवरात और एटीएम कार्ड पार कर दिया। इतना ही नहीं, चोरी किए गए एटीएम कार्ड से खाते से करीब 18 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कटरा शमशेर खां निवासी मोहम्मद तुफैल उर्फ कल्लू बिस्किट बेकरी का संचालन करते हैं। शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी सुहाना बेगम, बेटा मुजीब और एक बेटी कानपुर देहात के मुंगीसापुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। उस समय घर पर केवल मोहम्मद तुफैल ही मौजूद थे। मोहल्ले के युवक पर शक, साथी के साथ वारदात का आरोप मुजीब के मुताबिक, मोहल्ले का ही एक युवक उन्हें ई-रिक्शा से बस स्टैंड तक छोड़ने गया था। आरोप है कि उसी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। शाम के समय जब मोहम्मद तुफैल किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी दोनों आरोपी घर में घुस गए। कमरे को बनाया निशाना, एटीएम से भी निकाले पैसे चोरों ने मुजीब के कमरे को निशाना बनाते हुए वहां से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, करीब 45 हजार रुपये नकद और एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने शाम करीब 6 बजे से 8 बजे के बीच एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से 18 हजार रुपये भी निकाल लिए। मैसेज से खुला राज, पुलिस जांच में जुटी खाते से पैसे निकलने के मैसेज जब मुजीब के मोबाइल पर पहुंचे तो उसे अनहोनी का शक हुआ। वह तुरंत कानपुर देहात से इटावा के लिए रवाना हुआ और घर पहुंचने पर चोरी की घटना की पुष्टि हुई। मुजीब ने बताया कि आरोपियों ने तकिया स्थित एटीएम मशीन से पैसे निकाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्राइम इंस्पेक्टर को संदिग्ध अवस्था में गोली लगने का मामला:एसपी बोली-तौलिया खींचा तो नीचे गिर गई रिवॉल्वर, दुर्घटनावश चली गोली कंधे की हड्डी में फंसी
    Next Article
    पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- धुरंधर-2 से अखिलेश यादव को कष्ट:झांसी में कहा- सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया था, योगी सरकार में समाप्त हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment