Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-मथुरा में बारिश, 68 जिलों में अलर्ट:यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-खंभे उखड़े; 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

    3 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी और लू के एक दौर के बाद अब मौसम ने राहत दी है। गुरुवार सुबह कानपुर और मथुरा में बारिश हो रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं, मौसम ठंडा बना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुरुवार को यूपी के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां गरज-चमक के साथ आंधी भी आ सकती है। बुधवार की बात करें तो लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। वाराणसी में हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंची, जबकि अयोध्या में 87 किमी प्रति घंटे की गति दर्ज की गई। हालांकि तापमान में पूरी तरह गिरावट नहीं आई और 45.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोरखपुर में 19.2 मिमी, प्रयागराज में 11.2 मिमी और वाराणसी में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अमेठी और आजमगढ़ में 5 मिमी बारिश हुई। लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर में ओले भी गिरे। सुल्तानपुर में 60km/h की रफ्तार से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश से प्रदेश में जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान ढह गए। इससे 13 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सुल्तानपुर में 7 मौतें हुईं, जबकि 21 लोग घायल हो गए। अयोध्या- अमेठी में 2-2, प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 की जान गई। मौसम की तस्वीरें देखिए- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पूरे प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला। अभी 5 दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज कैसा रहेगा मौसम? अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार इसके दृष्टिगत प्रदेश में कुछ स्थानों पर दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। प्रदेश में मेघगर्जन के साथ वर्षा का नया दौर शुरू होने से 28 अप्रैल से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लू की स्थितियों में सुधार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट वर्षा का दौर शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के आसार हैं। इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- -------------------- ये खबर भी पढ़िए- 46 मुस्लिम बहुल सीटों में 31 पर भाजपा पहली पसंद: सपा 15 सीटों पर नंबर-1; लोग 18 सीटों पर नए कैंडिडेट चाहते हैं यूपी की सियासत में मुस्लिम एक बड़ा फैक्टर हैं। मुस्लिमों की 19% आबादी है। 46 ऐसी सीटें हैं, जहां 30 से 60% तक मुस्लिम आबादी है। इन 46 सीटों में 24 पर भाजपा, 20 पर सपा, एक-एक सीट पर अपना दल (एस) और सुभासपा के विधायक हैं। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में मारा गया:बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं; इंस्पेक्टर-सिपाही घायल; केक लगाने पर की थी वारदात
    Next Article
    सुल्तानपुर में साइबर ठगी, खाते से 91 हजार की निकासी:पुलिस की हीलाहवाली पर कोर्ट के आदेश से FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment