Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दोस्तों का हत्यारोपी बर्थडे बॉय एनकाउंटर में मारा गया:बुलंदशहर पुलिस ने 3 गोलियां मारीं; इंस्पेक्टर-सिपाही घायल; केक लगाने पर की थी वारदात

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्यारोपी बर्थडे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने गुरुवार सुबह 5 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार का इनाम था। मुठभेड़ में जीतू को तीन गोलियां लगीं। पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अस्पताल के बाहर भारी फोर्स तैनात है। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मो.असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक भी घायल हुए हैं। दोनों को हायर सेंटर में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा, दो सिपाही रामफल और कपिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। दरअसल, 25 मार्च की रात RJS फिटनेस जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी (30) ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। जीतू बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी रह चुका था। पुलिस ने अब तक इस मामले में जीतू से पहले मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को एनकाउंटर में गोली मारकर पकड़ा था। जीतू की VIDEO REEL- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो आरोपी जीतू सैनी की एक VIDEO REEL सामने आई है। इसमें वह जिम में वर्कआउट करता दिख रहा। साथ ही अपने दोस्तों के साथ जिम से निकलता हुआ नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्मी गाना बजता सुनाई दे रहा है- मारूंगा जरूर... अपने बचने का जुगाड़ रखियो...। बताया जा रहा है कि यह वीडियो घटना से कुछ दिन पहले का है। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी। दबदबा दिखाने के लिए उसने इस तरह की रील बनाई थी। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा…
    Click here to Read more
    Prev Article
    55 lac सैलरी, घर, फैम‍िली सब है पर दोस्त नहीं... जिंदगी नीरस है!
    Next Article
    कानपुर-मथुरा में बारिश, 68 जिलों में अलर्ट:यूपी में आंधी-बारिश से पेड़-खंभे उखड़े; 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment