Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में प्रेमी ने की हैवानियत:नाबालिग गर्लफ्रेंड को बहाने से बुलाया, मामा के खाली घर में ले जाकर किया रेप

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी के प्रेमी ने घर के पीछे मिलने के लिए बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को हुई घटना की जानकारी बुधवार को परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 15 वर्षीय किशोरी की पिछले डेढ़ वर्ष से घर के पास के ही एक युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत की जानकारी परिजनों को होने पर भाई ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फिर से बातचीत होने लगी थी। मंगलवार की देर रात किशोरी, प्रेमी के बुलाने पर उससे मिलने चली गई। किशोरी ने अपनी मां से की शिकायत आरोप है कि युवक किशोरी को अपने मामा के खाली घर में लेकर चला गया और उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद किशोरी चुपचाप घर चली गई। बुधवार को किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों के साथ किशोरी थाने पहुंची। वहीं किशोरी के भाई ने पहले सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दे दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला प्रेम संबंध का निकला। इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी से रेप की घटना में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के आरोपियों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली:तमंचा दिखाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे आरोपी, साथी भी चाकू के साथ गिरफ्तार
    Next Article
    बरेली में टेम्प्रेचर 32°C:तेज हवा चलने से गर्मी कम महसूस हो रही, आज बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment