Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया वार, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। बदमाशों ने युवक पर कई वार किए, जिससे वह पांच जगह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके छोटे भाई ने उसे बचाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अहिरवां के रहने वाले गंगाहीन के छोटे बेटे राघवेंद्र कटेरिया ने बताया- उनके बड़े भाई पेंटर सुनील कटेरिया (20) को संजीव नगर के रॉकी ने मिलने के लिए बुलाया था। मौके पर पहुंचते ही रॉकी और उसके साथी दद्दू ने सुनील को बाइक से उतरने नहीं दिया और मारपीट शुरू कर दी। राघवेंद्र के मुताबिक, वह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद रॉकी ने चाकू निकालकर सुनील पर एक दर्जन से अधिक बार हमला किया। सुनील ने खुद का बचाव करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसे पांच जगह चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल सुनील जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सुनील को उसके छोटे भाई राघवेंद्र ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल सुनील ने बताया कि छह महीने पहले उसका रॉकी से विवाद हुआ था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को पीटा था। आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज को लेकर यह विवाद हुआ था, जिसके बाद से रॉकी रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार शाम रॉकी ने मिलने के बहाने सुनील को संजीव नगर बुलाया और हमला कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में वित्तीय समिति की बैठक:28 मार्च को विकास योजनाओं और प्रशासनिक मामलों की होगी समीक्षा
    Next Article
    घाटमपुर में चैत्र नवरात्रि संपन्न, मां दुर्गा को विदाई:हवन-पूजन के बाद जवारा-सांग के साथ निकली शोभायात्राएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment