Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आई.ई.आई. भवन में 'वित्तीय जागरूकता' सत्र:लखनऊ में विशेषज्ञों ने दिए निवेश और बचत के महत्वपूर्ण टिप्स

    2 hours ago

    2

    0

    इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ ने रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आई.ई.आई. भवन में 'वित्तीय जागरूकता सत्र' का आयोजन किया। इस सत्र में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट आकाश वर्मा ने सरल भाषा में निवेश और बचत के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है, ताकि व्यक्ति अपने धन का सही उपयोग कर सके और अपने भविष्य को सुरक्षित बना सके। छोटी बचत की आदतें बड़ा आर्थिक सहारा वर्मा ने म्यूचुअल फंड, बीमा और अन्य निवेश साधनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जोखिम प्रबंधन और दीर्घकालिक वित्तीय योजना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि छोटी-छोटी बचत की आदतें भी समय के साथ बड़ा आर्थिक सहारा बन सकती हैं। व्यक्ति का आर्थिक रूप से जागरूक होना अनिवार्य कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इं. वी.पी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते दौर में प्रत्येक व्यक्ति का आर्थिक रूप से जागरूक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सही जानकारी के अभाव में लोग अक्सर गलत वित्तीय निर्णय ले लेते हैं, इसलिए ऐसे सत्र अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम का संचालन प्रो. ए.जे अंसारी ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता आकाश वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि लोगों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में राम नवमी मनाई:सुशांत गोल्फ सिटी में भक्तों ने की विशेष पूजा
    Next Article
    गोरखपुर में शनिवार को रहेगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment