Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में चैत्र नवरात्रि संपन्न, मां दुर्गा को विदाई:हवन-पूजन के बाद जवारा-सांग के साथ निकली शोभायात्राएं

    2 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय पर्व का समापन शुक्रवार को गहरी आस्था और भावुक माहौल के बीच हुआ। मां दुर्गा की विधि-विधान से आराधना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी। अंतिम दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राम नवमी के पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से जवारा-सांग लेकर शोभायात्राएं निकालीं। ग्रामीण अंचलों में बुजुर्गों ने ढोलक और मंजीरे की थाप पर बुंदेलखंडी अचरी गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। नगर स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर, भद्रकाली मंदिर और नगेली माता मंदिर समेत सभी देवी स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। देर शाम तक दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। परास गांव के प्राचीन शेषावतार मंदिर में भी रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु जवारा-सांग लेकर मंदिर परिसर में एकत्र हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में लगे मेले ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों और महिलाओं ने पूजा के बाद मेले का आनंद लिया। दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई, वहीं बच्चों ने झूलों का भरपूर लुत्फ उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया वार, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    PSL 2026 Live QTG vs KRK Score Card: क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने जीता टॉस, कराची किंग्स कर रही पहले बल्लेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment