Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ टॉपर:इंजीनिरयर बनना चाहती हैं, CISCE 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न

    19 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सीआईएससीई की ओर से CISCE 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होते ही शहर के स्कूलों में टॉपर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं और खुशी का माहौल बन गया है।CISCE 10वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा श्रेष्ठी सिंह ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने क्लास में पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन किया और सेल्फ स्टडी पर खास ध्यान दिया। इंजीनियर बनना चाहती हैं श्रेष्ठी श्रेष्ठी का सपना इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है और वह JEE Advanced क्रैक करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों और माता-पिता ने कभी दबाव नहीं डाला, जिससे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली। उनके पिता सत्येंद्र प्रताप सिंह केस्को में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका सिंह गृहिणी हैं। परिवार तिलक नगर क्षेत्र में रहता है। इंजीनियर बनना चाहते हैं मयूख शीलिंग हाउस में पढ़ने वाले मयूख अवस्थी ने 10वीं में 99.6% अंक हासिल किए हैं। इनका शहर में दूसरा स्थान है। मयुख के पिता सुमित अवस्थी जहां बैंक में एरिया मैनेजर है। वहीं उनकी माता सीमा अवस्थी ग्रहणी है। मयूख रामबाग के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, सोशल मीडिया का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करते थे और इसे पूरी तरीके से दूर रहते थे। वह सिर्फ कभी-कभी इसका इस्तेमाल अपनी पढ़ाई को लेकर ही करते थे। यह बीटेक करके इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। स्मार्टफोन पूरी तरीके से बंद किया रतनलाल नगर के द चिन्टल्स स्कूल में पढ़ने वाले आदि अरोड़ा ने 10वीं में 99.4 परसेंट अंक हासिल किए है। आदि के पिता मुकेश अरोड़ा और माता प्रिया अरोड़ा आदि की सफलता से काफी ज्यादा खुश है। आदि गोविंद नगर के ए-ब्लॉक के रहने वाले हैं। आदि एक क्विज कंपटीशन में नेशनल स्पोर्ट विजेता भी रहे हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं के एग्जाम के दौरान अपना स्मार्टफोन पूरी तरीके से बंद कर दिया था और उससे दूरी बना ली थी। आदि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देते हुए कहा कि,उन्हें कोचिंग और स्कूल के शिक्षकों ने काफी ज्यादा मोटिवेट किया और उनकी छोटी सी छोटी प्रॉब्लम्स को हल भी किया। अन्य मेधावियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन रिजल्ट में शीलिंग हाउस स्कूल के मयूख अवस्थी और हर्षित अग्रवाल ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शीलिंग हाउस के मोहम्मद हन्नान और द चिंटल्स स्कूल, रतनलाल नगर के आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। स्कूलों में जश्न का माहौल रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न शुरू हो गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं टॉपर्स का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। शानदार परिणाम से अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। सेंट मेरीज आर्थोडाक्स स्कूल कृष्णापुरम में रिजल्ट जारी होते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। स्कूल का परिणाम 100 परसेंट रहा। 12वीं में ऋषि यादव व आरोही ने 97 परसेंट और 10वीं में नैतिक श्रीवास्तव ने 98 परसेंट अंक के साथ स्कूल टॉप किया। चेयरमैन फादर लोनी चोको व प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव ने बधाई दी। 10वीं में शहर के मेधावी
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में CISCE का 100 प्रतिशत रहा परिणाम:12वीं में ऐश्वर्या अरोड़ा ने 98.8 और 10वीं में आर्यव चुघ ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए
    Next Article
    'RSS राम मंदिर की तरह UGC के खिलाफ करे आंदोलन':लोगों ने सह प्रचार प्रमुख का मत जाना, लखनऊ में संघ का मीडिया संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment