Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में SC-ST आयोग सदस्य ने की बैठक:लोगों की शिकायतें सुनी, सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में एसी-एसटी आयोग के सदस्य पहुंचे, जहां उन्होंने समीक्षा बैठक करने के साथ ही जनसुनवाई भी की। बैठक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लाभार्थियों तक पहुंचने की स्थिति का आकलन किया गया। आयोग के सदस्य रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी गहन समीक्षा की जा रही है। साथ ही अधिकारी किस तरह से इन योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर लागू कर रहे हैं, इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दलित समाज के लोगों पर अत्याचार से जुड़े मामलों में प्राप्त शिकायतों पर जनसुनवाई कर उनका निस्तारण भी कराया जा रहा है। रमेश चंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि आयोग के सदस्य जिलों में जाकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराएं। इसी क्रम में आज शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में आवास और थानों से जुड़ी कुछ शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में दो तस्कर गिरफ्तार:बिहार से मिर्जापुर ले जा रहे थे 32 किलो से अधिक ज्यादा गांजा
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी ने श्रमिकों के लिए कीं महत्वपूर्ण घोषणाएं:चंदौली में मजदूर दिवस कार्यक्रम में लखनऊ से लाइव सुनाया गया सीएम का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment