Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में समाजिक संस्थाओं ने किया योग:जूट बैग बांटकर लोगों को किया जागरूक, गंगा तट पर भी योगासन किया

    1 day ago

    1

    0

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गंगा के तट पर भी लोगो ने योग आसन किया, इस दौरान लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नियमित योग से न सिर्फ दिनचर्या बेहतर होती है, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। दैनिक भास्कर एप की तरफ से लोगों को जूट बैग भी वितरित किया गया। उन्हे जागरूक किया गया, कि पालीथीन, प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करें। जूट के बने बैग का ही इस्तेमाल करें। नेत्र चिकित्सालय में हुआ योगाभ्यास डॉक्टर जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय में आयोजित योग कार्यक्रम में डॉ. सुषमा कपूर, शांतनु रोहतगी, मुरलीधरन, विकास तथा योगाचार्य वेद प्रकाश त्रिवेदी मौजूद रहे। सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सोसाइटी के बच्चों ने भी किया योग श्री राम कृपा स्टेट सोसाइटी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योगाचार्य वेद प्रकाश त्रिवेदी, शशिभूषण मिश्रा, आलोक मिश्रा, नीरज दीक्षित, अनुप बाथम, काशीराम, मनीष कुमार, सत्य प्रकाश त्रिवेदी और अनिल पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों अथर्व, यसवीन, अनवय, अद्वय, गोविंद, गोपाल और प्रज्ञान ने भी उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया। गंगा के तट पर भी किया गया योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गंगा तट के निकट स्थित योग गैलेक्सी विला ओनर्स सोसायटी में सामूहिक योगाभ्यास और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। योग सत्र का संचालन पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित वरिष्ठ योगाचार्य विजय कुमार शर्मा, योग प्रशिक्षिका मिथलेश शर्मा और आयुष मंत्रालय से संबद्ध डॉ. खुशबू सिंह ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए चेयर योग की विशेष व्यवस्था भी की गई। सोसायटी के अध्यक्ष पियूष अग्रवाल और कार्यक्रम समन्वयक आनंद मोदी ने बताया कि सोसायटी के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इतने बड़े स्तर पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, सामाजिक एकता और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर सचिन अग्रवाल, गौरव कनोड़िया, संतोष त्रिवेदी, विजेता गुप्ता, मोनिका बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुजन-स्वाभिमान संवाद में पहुंचे अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष:बोले- सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है कांग्रेस; महिलाओं, युवाओं और छात्रों से की बात
    Next Article
    CSJMU में कैंपस के 107 छात्रों को मिलेंगे पदक:9 जुलाई को राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा दीक्षांत का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment