Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहुजन-स्वाभिमान संवाद में पहुंचे अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष:बोले- सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है कांग्रेस; महिलाओं, युवाओं और छात्रों से की बात

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ के माधवपुरम स्थित तरंग चैंबर में रविवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष योगी जाटव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और छात्र मौजूद रहे। राजेंद्र पाल गौतम ने महिलाओं से उनकी सुरक्षा, छात्रों से उनके भविष्य, युवाओं से रोजगार और बहुजन समाज से उनके सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे राहुल गाँधी के कोटा में छात्रों के साथ हुए संवाद को जरूर सुनें। उन्होंने कहा कि उस संवाद में राजनीतिक भाषणों से हटकर छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर बात की गई है। राजेंद्र पाल गौतम ने बहुजन समाज से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें सम्मान देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि चाहे पट्टों की बात हो, आरक्षण की बात हो या राजनीतिक भागीदारी की, कांग्रेस ने हर स्तर पर बहुजन समाज को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम करती है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जो बहुजन समाज का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। कार्यक्रम में प्रदीप सरोहा, जिला अध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, सुनीता मंडल, आरती जाटव, सुशीला कोहली, नफीसा, सपना सोम, कामेश रतन, जैनेंद्र जाटव, सोनू गौतम, सय्यद आमिर रजा, डूंगर सिंह, किशन सिंह, रश्मि चौधरी, गीता काकरान, नरेश भारती, बृजेश, अरविंद गौतम, पीताम्बर सिंह प्रजापति, अमित नागर, नासिर त्यागी, राहुल जड़ोदिया, विजय चिकारा, मुरसलीन चौहान, मुजीब खान, रईस चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद महेश कुशवाहा प्रवेश द्वार विवाद पर विजय मिश्रा बोले:शहीद का अपमान बर्दाश्त नहीं, गंगादास बाबा का नाम भी रहेगा
    Next Article
    कानपुर में समाजिक संस्थाओं ने किया योग:जूट बैग बांटकर लोगों को किया जागरूक, गंगा तट पर भी योगासन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment